• September 8, 2022

पुतिन की पश्चिम को तेल-गैस आपूर्ति बंद करने की चेतावनी, कहा…

पुतिन की पश्चिम को तेल-गैस आपूर्ति बंद करने की चेतावनी, कहा…

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बुधवार को यूरोप समेत सभी पश्चिमी देशों को तेल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करने की चेतावनी दी। कहा कि पश्चिमी देशों ने अगर रूसी ऊर्जा उत्पादों का कम मूल्य निर्धारित करने की विश्वव्यापी घोषणा की तो रूस जवाब में यह कदम उठाएगा। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने एक लोकप्रिय रूसी कहानी का उल्लेख करते हुए कहा, अगर रूस ने आपूर्ति रोकी तो पश्चिमी देश भेडि़ये की पूंछ की तरह बर्फ में जम जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक और तेल का सऊदी अरब के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने प्रशांत बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक में ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम को बताया कि तेल की कीमतों को सीमित करना, जैसा कुछ पश्चिमी देश विचार कर रहे हैं, बिलकुल मूर्खतापूर्ण निर्णय होगा। उन्होंने कहा कि अगर यह हमारे हितों के विपरीत है, तो हम अपने आर्थिक हितों को देखते हुए किसी भी चीज की सप्लाई नहीं करेंगे। कोई गैस नहीं, कोई तेल नहीं, कोई कोयला नहीं, कोई ईंधन तेल नहीं, कुछ भी नहीं।

दरअसल, जी7 औद्योगिक शक्तियों ने यूक्रेन में मास्को की सैन्य कार्रवाई के लिए धन के एक प्रमुख स्रोत को रोकने के लिए, रूसी तेल आयात पर मूल्य कैप को लागू करने की दिशा में तत्काल कदम उठाने का आह्वान किया था। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि रूस अपने एग्रीमेंट संबंधी दायित्वों को सम्मान करेगा और उम्मीद है कि अन्य देश भी ऐसा ही करेंगे। सर्दियों से पहले यूरोप में बढ़ती ऊर्जा की कीमतों की ओर से इशारा करते हुए पुतिन ने कहा कि रूस मौजूदा एग्रीमेंटों के अलावा कुछ भी आपूर्ति नहीं करेगा। सब कुछ फ्रीज कर देगा।

 419 total views,  2 views today

Spread the love