• September 24, 2022

राहुल देव को मजबूरन करना पड़ा था सलमान के शो में काम! लाइफ के स्ट्रगल के बारे में सुनाया किस्सा!

राहुल देव को मजबूरन करना पड़ा था सलमान के शो में काम! लाइफ के स्ट्रगल के बारे में सुनाया किस्सा!

मुंबई। एक्टर राहुल देव (Rahul Dev) ने हाल ही में अपनी लाइफ के स्ट्रगल के बारे में खुलकर बात की। राहुल देव (Rahul Dev) ने बताया कि बावजूद इसके कि वह कई फिल्मों में काम कर चुके थे, उन्हें किस तरह मजबूरी में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस का हिस्सा बनना पड़ा। राहुल देव (Rahul Dev) ने बताया कि कैसे उन्होंने खुद का एक फिटनेस ब्रांड शुरू किया और उनकी लाइफ में कई अप्स एंड डाउन्स आए। राहुल देव (Rahul Dev) साउथ इंडस्ट्री का एक मशहूर चेहरा हैं।

बता दे की राहुल देव (Rahul Dev) की जिंदगी में तूफान उस वक्त आया जब उनकी पत्नी कैंसर के साथ जंग हार गईं। लंबी बीमारी के बाद राहुल देव (Rahul Dev) की पत्नी रीना देव का निधन हो गया और इसके बाद उनकी पूरी जिंदगी ही बदल गई। राहुल देव (Rahul Dev) को अपने बेटे का ख्याल रखने के लिए फिल्मों से ब्रेक लेना पड़ा। लेकिन जब उनका बेटा पढ़ने के लिए बाहर चला गया तो उन्होंने फिर से वापसी की कोशिश की। हालांकि राहुल देव (Rahul Dev) के लिए इंडस्ट्री में वापसी इतनी भी आसान नहीं थी। राहुल देव (Rahul Dev) ने बताया कि तकरीबन साढ़े चार साल तक इंडस्ट्री से दूर रहने के बाद अब उन्हें कोई काम देने को तैयार नहीं था।

उन्होंने एक फिटनेस ब्रांड शुरू किया जो नहीं चला। राहुल देव (Rahul Dev) ने बताया कि इतना काम कर चुकने के बावजूद भी उन्हें कोई काम देने को राजी नहीं हो रहा था। राहुल देव (Rahul Dev) ने बताया कि उन्हें मजबूरी में बिग बॉस जैसा शो करना पड़ा था। राहुल देव (Rahul Dev) ने कहा कि वह बिग बॉस 10 का हिस्सा बने थे क्योंकि उनके पास काम ही नहीं था। बता दें कि रियलिटी टीवी शो बिग बॉस कई फ्लॉप हो चुके सितारों के लिए वापसी की वजह बन चुका है। राहुल देव (Rahul Dev) ने भी दोबारा स्क्रीन पर लौटने के लिए इस शो की मदद ली थी।

 424 total views,  2 views today

Spread the love