• May 24, 2022

राखी सावंत ने की BF आदिल दुर्रानी संग सगाई, फ्लॉन्ट की हीरे की अंगूठी

राखी सावंत ने की BF आदिल दुर्रानी संग सगाई, फ्लॉन्ट की हीरे की अंगूठी

मुंबई। बॉलीवुड की ‘ड्रामा क्वीन’ राखी सावंत (Rakhi Sawant) को सुर्खियों में रहना अच्छे से आता है। इन दिनों वो अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अब चर्चा है कि, एक्ट्रेस ने आदिल संग सगाई कर ली है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं। पहले ये जान लीजिए कि, राखी सावंत (Rakhi Sawant) फरवरी 2022 में अपने पति रितेश से अलग हो गई थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने फैंस को बताया था कि, उन्हें फिर से प्यार हो गया है। एक्ट्रेस आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को डेट कर रही हैं, जो कारों के व्यापारी हैं। अब चर्चा है कि, दोनों ने सगाई कर ली है।

अब हमें एक वीडियो मिला है, जिसमें राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी सगाई की अंगूठी दिखाई है। VIDEO की शुरुआत राखी सावंत (Rakhi Sawant) द्वारा भगवान का शुक्रिया अदा करने होती है। वो कहती हैं कि, यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक विशाल हीरे की अंगूठी भी दिखाई और अपने जीवन के प्यार आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को बुलाया। राखी सावंत (Rakhi Sawant) काले रंग के शिमरी गाउन में अपनी अंगूठी दिखाती हुईं बेहद खूबसूरत लग रही थीं। यहां देखें वो वीडियो।

 

इसके अलावा, राखी सावंत (Rakhi Sawant) का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो आदिल के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। जब पैपराजी ने उनसे सवाल किया कि, वह कहां जा रही हैं? तो इसके जवाब में एक्ट्रेस ने बताया वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई जा रही हैं। इससे पहले, एक इंटरव्यू में राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने आदिल के बारे में बात की थी और कहा था कि, आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को उनके पास भगवान ने भेजा है। बकौल राखी, “मुझे लगता है कि, उन्हें भगवान ने मेरे पास भेजा है। रितेश के साथ ब्रेकअप के बाद, मैं डिप्रेशन में चली गई थी। कुछ अच्छा नहीं लग रहा था। आदिल ने मेरे जीवन में प्रवेश किया और मुझे प्रपोज किया। हमारी पहली मुलाकात को एक महीना हो चुका है। मैं उनसे छह साल बड़ी हूं, सच कहूं, तो मैं तैयार नहीं थी, लेकिन उन्होंने मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के उदाहरणों का हवाला देते हुए मुझे समझाया। उनका कहना है कि, वह मुझसे बहुत प्यार करते हैं। मुझे भी उनसे प्यार हो गया है।

 658 total views,  2 views today

Spread the love