• September 23, 2022

इस राज्य में पुलिस के पदों पर निकलेंगी भर्ती, आवेदन के लिए हो जाये तैयार!

इस राज्य में पुलिस के पदों पर निकलेंगी भर्ती, आवेदन के लिए हो जाये तैयार!

इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है आपको बता दे की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) जल्द ही पुलिस कांस्टेबल-पीएसी, आईआरबी के पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है। इस बात की जानकारी UKPSCके अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार (Dr. Rakesh Kumar) की अध्यक्षता में सोमवार को हुई आयोग की बैठक में शासन द्वारा दी गई। बताई गई सूचना के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा। बता दे की जिसमें भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स होंगी। जो उम्मीदवार लंबे समय से पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, ये उनके लिए अच्छा मौका है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है, वह आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने तक का इंतजार करें, उसके बाद ही आगे की आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।

आपको बता दे की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी), कांस्टेबल, SI के साथ फॉरेस्ट गार्ड, असिस्टेंट अकाउंटेंट और लेखपाल के पदों पर भी भर्ती निकालेगा। पुलिस कांस्टेबल (पीएसी/आईआरबी/अग्नि सुरक्षा अधिकारी) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की 18 दिसंबर 2022 को जारी की जाएगी।

– सब इंस्पेक्टर/ लेखपाल के पदों के लिए नोटिफिकेशन 14 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 8 जनवरी 2023 होगी।

– फॉरेस्ट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 21 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 22 जनवरी 2023 होगी।

– अकाउंटेंट असिस्टेंट के पदों के लिए नोटिफिकेशन 28 अक्टूबर 2022 को जारी किया जाएगा और परीक्षा की तारीख 12 फरवरी 2023 होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission) इस इस साल अक्टूबर-नवंबर माह में प्राथमिकता के आधार पर 3-4 महत्वपूर्ण परीक्षाओं का विमोचन जारी किया जाएगा और दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 में 3-4 परीक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।

 349 total views,  2 views today

Spread the love