• February 24, 2022

Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान, कहा…

Russia-Ukraine War: पुतिन ने किया युद्ध का खुला ऐलान, कहा…

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन के साथ युद्ध की घोषणा कर दी है। उनके इस ऐलान के बाद किसी भी वक्त रूस की सेना यूक्रेन में घुस सकती है। वहीं, व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने उन लोगों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करने की कसम खाई है जो यूक्रेन में रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करते हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। बता दे की व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन की सेना से ‘हथियार डालने’ की भी अपील की है। पुतिन ने टेलीविजन पर एक संबोधन में कहा कि यूक्रेन द्वारा पेश किए जा रहे खतरों के जवाब में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि रूस का लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है और खून-खराबे के लिए यूक्रेन का शासन जिम्मेदार होगा। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अन्य देशों को आगाह किया कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ऐसे परिणाम होंगे,जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

अमेरिका और सहयोदी देशों पर पुतिन ने लगाए आरोप

उन्होंने अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में शामिल होने से रोकने और मॉस्को को सुरक्षा गारंटी देने की रूस की मांग की अनदेखी करने का भी आरोप लगाया। व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने कहा कि हथियार डालने वाले सभी यूक्रेनी सैनिक सुरक्षित रूप से युद्ध क्षेत्र से बाहर निकल पाएंगे।

संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन से की युद्ध रोकने की अपील

आपकी जानकारी के लिए बता दे की संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से अपने सैनिकों को यूक्रेन पर हमला करने से रोकने की अपील की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की आपात बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपने सैनिकों को यूक्रेन में प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है।

Spread the love