• September 16, 2022

पुतिन के सामने हड़बड़ा गए शहबाज शरीफ? मांगने लगे मदद , देखें VIDEO

पुतिन के सामने हड़बड़ा गए शहबाज शरीफ? मांगने लगे मदद , देखें VIDEO

इंटरनेट डेस्क। शंघाई सहयोग संगठन के सम्मेलन में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंच गए हैं। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) पहले ही समरकंद पहुंच चुके हैं। सम्मेलन से अलग शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) और व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के बीच द्विपक्षीय मुलाकात हुई। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) हड़बड़ा गए। पुतिन के सामने ही उन्हें मदद मांगनी पड़ गई।


दरअसल बातचीत से पहले भाषा को समझने के लिए व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) दोनों को ही ट्रांसलेटल की जरूरत थी। ऐसे में उन्हें अपने कानों में मशीन लगानी थी। चेयर पर बैठते ही व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने बड़ी आसनी से मशीन लगा ली और बातचीत के लिए तैयार हो गए। लेकिन शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) ट्रांसलेटर लगा ही नहीं पा रहे थे। पहले उन्होंने एक कान में ट्राइ किया लेकिन ट्रांसलेटर गिर गया। फिर वह दूसरे कान में लगाने की कोशिश करने लगे। आखिर में उन्हें मदद मांगनी पड़ गई। एक अधिकारी ने शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif)के पास आकर ट्रांसलेटर उनके कान में सेट किया।

 

अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। खास बात है कि शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) का मजाक बनाने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके ही देश के लोग हैं। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, हम कौन हैं? क्या हमारा यही लक्ष्य है कि अपने देश की बेइज्जती करवाएं। मोहिद भट्ट नाम के शख्स ने भी एक मीम शेयर करके शरीफ का मजाक बनाया।

 402 total views,  4 views today

Spread the love