• August 1, 2022

सोशल मीडिया बना परिवार का सहारा: व्हाट्सएप ग्रुप से मिली परिवार को 1,0,2442 रुपए की मदद

सोशल मीडिया बना परिवार का सहारा: व्हाट्सएप ग्रुप से मिली परिवार को 1,0,2442 रुपए की मदद

बस्सी। बस्सी विधानसभा क्षेत्र के तुंगा तहसील के गांव देवगांव में गेंदी लाल बेरवा की सर्प के काटने से मौत हो गई थी। जिससे परिवार पर आपतो का पहाड़ टूट पड़ा। गेंदी लाल बेरवा मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। गेंदी लाल बेरवा के 3 पुत्र थे जिनमें 1 पुत्र के दिल में छेद होने से उसका इलाज चल रहा है। लेकिन कहते हैं ना कि मदद करने वाला किसी भी रूप में आ सकता है।

समाजसेवियों ने गेंदी लाल की परिवार का दुख समझा और “मिशन स्वर्गीय देवीलाल देवगांव” के नाम से व्हाट्सएप पर ग्रुप बना दिया। जिसमें करीब 450 लोगों ने सहयोग दिया। मिशन में कुंभ राशि का कलेक्शन 1,0,2442 रुपए का सहयोग मिला। जिसे गेदी लाल की पत्नी राजु देवी के बैंक में (N FT) ट्रांसफर कर सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर बाबूलाल मीणा सरपंच देवगांव ग्राम पंचायत, रामपुल बैरवा पंचायत समिति सदस्य, चौथमल बैरवा, नाथू लाल बैरवा, हीरालाल एडवोकेट, सुनील धवन पत्रकार, अशोक कुमार आजाद अन्य मोजूद रहें।

 581 total views,  2 views today

Spread the love