• August 30, 2022

सामने आ गया सोनम कपूर के बेटे का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट में खुल गया बड़ा सीक्रेट!

सामने आ गया सोनम कपूर के बेटे का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट में खुल गया बड़ा सीक्रेट!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) के परिवार में हाल ही में एक नन्हा मेहमान आया है। कुछ ही दिन पहले सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने एक बेटे को जन्म दिया और सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर की। हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) हॉस्पिटल से वापस घर आ गईं और परिवार ने उनके लिए दरवाजे पर एक छोटी सी पूजा का आयोजन किया।

ये एक तरह का अनुष्ठान है जो छोटे बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) पूरी तरह स्वस्थ हैं और डिलीवरी से रिकवर कर रही हैं जबकि पूरा परिवार बच्चे की देखभाल कर रहा है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) की बहन रिया कपूर (Rhea Kapoor) जो कि मौसी बनी हैं, अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं और सोशल मीडिया स्टोरी पर कई पोस्ट कर डाले। फैंस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनसे जुड़ा हर अपडेट पाते रहना चाहते हैं। वो ये भी जानना चाहते हैं कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने बच्चे का नाम क्या रखा है? इसी बीच सोशल मीडिया पर उन तोहफों की तस्वीरें आई हैं जो सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को मिले हैं। दिलचस्प बात ये है कि इन गिफ्ट्स पर बच्चे का नाम लिखा हुआ है। हालांकि यहां भी खुलकर नाम रिवील नहीं किया गया।

 

तोहफों पर ज्यादातर जगह लिखा हुआ है- Baby K Ahuja. अनुमान ये लगाया जा रहा है कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने बच्चे का नाम K अक्षर से रखा है। बता दें कि सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने 20 अगस्त को बच्चे को जन्म दिया था। नाना बने सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के पिता अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी खुशी कंट्रोल नहीं कर सके और उन्होंने भी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की।

 398 total views,  2 views today

Spread the love