• August 13, 2022

SSC JE Recruitment 2022: केंद्र सरकार में जेई के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

SSC JE Recruitment 2022: केंद्र सरकार में जेई के पदों पर बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

इंटरनेट डेस्क। सरकारी नौकरी पाने का सपना होता है जिनके लिए सुनहरा मौका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड क्वांटिटी सर्वेइंग एंड कॉन्ट्रेक्ट्स) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार ssc.nic.in पर जाकर 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पेपर-1 (CBT) का आयोजन नवंबर माह में होगा।

शैक्षिणिक योग्यता

पद से संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीटेक डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा + दो साल का अनुभव मांगा गया है। विस्तृत योग्यता जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा में छूट

कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष और कुछ के लिए 30 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में एससी, एसटी वर्ग को पांच वर्ष और ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन फीस

सामान्य व ओबीसी- 100 रुपये
एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग व सभी वर्गों की महिलाओं को फीस से छूट होगी।

चयन

उम्मीदवारों का चयन पेपर-1 (सीबीटी) और पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पेपर-1 में पास उम्मीदवारों को पेपर-2 में बुलाया जाएगा। सीबीटी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नों वाला होगा। इसमें नेगेटिव मार्किंग होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथियां- 12.08.2022 से 02.09.2022
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय – 02.09.2022 (रात 11 बजे)
ऑफ़लाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि और समय 02.09.2022 (रात 11 बजे )
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय 03.09.2022 (रात 11 बजे)
चालान से फीस भुगतान की अंतिम तिथि – 03.09.2022
आवेदन पत्र सुधार के लिए ऑनलाइन भुगतान- 04.09.2022 (रात 11 बजे)
कंप्यूटर आधारित परीक्षा – नवंबर, 2022
पेपर- II का समय बाद में बताया जाएगा।

 445 total views,  2 views today

Spread the love