• October 12, 2022

SSC Recruitment 2022: इसी साल 73,333 पदों पर भर्ती करेगा कर्मचारी चयन आयोग

SSC Recruitment 2022: इसी साल 73,333 पदों पर भर्ती करेगा कर्मचारी चयन आयोग

इंटरनेट डेस्क। SSC अपने भर्ती कैलेंडर वर्ष 2022 में 73,333 युवाओं को नौकरी देगा। केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप सी व डी के पदों पर भर्ती के लिए आयोग को केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों से रिक्तियों का जो ब्योरा प्राप्त हुआ है उसके मुताबिक सर्वाधिक 28,825 पद गृह मंत्रालय के अधीन विभिन्न विभागों में हैं। दिल्ली पुलिस में 7550 पदों पर भर्ती होगी। बता दे की हालांकि पदों की संख्या घट बढ़ सकती है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी गौतम कुमार (Gautam Kumar) की ओर से SSC के अध्यक्ष और सभी मंत्रालयों को 30 सितंबर को भेजे गए पत्र में रिक्त 73,333 पदों को मिशन रिक्रूटमेंट मोड में जल्द भरने के सुझाव दिए गए हैं।

आयोग 2022 के कैलेंडर की अधिकतर भर्तियों के विज्ञापन जारी कर चुका हैं। दिल्ली पुलिस में मल्टी टास्किंग स्टाफ (सिविलियन) 2022 भर्ती के लिए सात अक्तूबर से आवेदन शुरू हुए हैं। कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम 2022 के लिए पांच नवंबर और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में कांस्टेबल जीडी और आसाम राइफल्स में SSF व राइफलमैन जीडी भर्ती 2022 के लिए 10 दिसंबर 2022 से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

पद भर्ती

● 24605 कांस्टेबल जीडी

● 20814 कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (सीजीएलई)

● 6433 कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) दिल्ली पुलिस

● 4682 मल्टी टास्किंग स्टाफ 2022 (एमटीएस)

● 4300 सब इंस्पेक्टर सेंट्रल पुलिस आर्गेनाइजेशन

● 2960 कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम (सीएचएसएल)

 358 total views,  4 views today

Spread the love