- July 21, 2022
अचानक चलने लगी सौ साल पुरानी 3800 टन बिल्डिंग, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं और कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जो चौकाने वाले रहते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दे की यह वीडियो चीन के शंघाई शहर का है। इस वीडियो में नजर आ रहा है यहाँ सौ साल पुरानी एक बिल्डिंग अचानक चलने लगी।
जी हाँ और यह सब तब हुआ जब उस बिल्डिंग को मशीनों के सहारे एक जगह से दूसरी जगह रख दिया गया और वह बिल्डिंग जस की तस खड़ी रही। लगभग इस बिल्डिंग का वजन 3800 टन है. इस VIDEO को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सामने आने वाली रिपोर्ट्स के अनुसार आपको बता दे की शंघाई शहर में कई जगहों पर सरकारी तरीके से बिल्डिंग्स का काम चल रहा है और पुरानी इमारतों का स्थान बदला जा रहा है। ऐसा बताया जा रहा है इसके लिए पहले सटीक माप और गणना की गई और फिर इमारत को उस स्थान पर धकेलने के लिए नीचे की ओर स्लाइडिंग रेल स्थापित की गई थी। जी हाँ और इस प्रक्रिया के आखिरी चरण में इमारत को जमीन से उठा लिया गया था और फिर पूरी तरह से ‘वॉकिंग मशीन’ नामक नई तकनीक का उपयोग करके स्थानांतरित कर दिया गया।
3,800-ton century-old building slowly “walking” in Shanghaipic.twitter.com/fCeTbKpR7M
— Zhang Meifang张美芳 (@CGMeifangZhang) July 10, 2022
बता दे की केवल यही नहीं बल्कि इसके वीडियो ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वैसे इसे स्ट्रक्चरल मूविंग कहते हैं। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि दुनियाभर में इमारतों को ऊपर उठाने के लिए या हल्का सा खिसकाने के लिए ऐसा किया जाता रहा है हालाँकि यह पहली बार है जब इतनी भारी इमारत का लोकेशन बिना किसी नुकसान के बदल दिया गया, और वह भी तब जब इमरात इतनी भारी और इतनी पुरानी है।
572 total views, 2 views today