• December 31, 2021

भारत में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या 1270, पिछले 24 घंटों में इतने आए कोरोना के नए मामले

भारत में ओमिक्रोन मरीजों की कुल संख्या 1270, पिछले 24 घंटों में इतने आए कोरोना के नए मामले

स्पोर्ट्स डेस्क। भारत में ओमिक्रोन (Omicron) से मौत का पहला मामला सामने आ गया है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 52 साल का यह शख्स नाइजीरिया से लौटा था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 28 दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। मरीज को पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को रिपोर्ट मिली थी कि मरीज ओमिक्रोन (Omicron)से संक्रमित है।

बता दे की महाराष्ट्र में गुरुवार को ओमिक्रोन (Omicron) के 198 मामले दर्ज किए गए। इनमें से 190 मामले अकेले मुंबई के हैं। कोरोना वायरस का नया रूप अब तक 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। देश में ओमिक्रोन (Omicron) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को कोरोना के नए संस्करण के 412 मामले सामने आए। यह एक दिन में ओमिक्रोन (Omicron) मामलों की सबसे अधिक संख्या है। इसके साथ ही ओमिक्रोन (Omicron) से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1,193 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना के 13,154 नए मामले सामने आए. इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या 3,48,22,040 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 4,80,860 हो गई है।

 637 total views,  2 views today

Spread the love