• September 9, 2022

महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, पर दोनों के पिता अलग!

महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, पर दोनों के पिता अलग!

इंटरनेट डेस्क। महिला ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, पर दोनों के पिता अलग जानकर आप भी हैरान रह गए होंगे लेकिन यह सच है. आपको बता दे की पुर्तगाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग हैं। मेडिकल साइंस में ऐसी घटनाएं काफी दुर्लभ मानी जाती हैं।

 

बता दे की जन्म के करीब आठ महीने बाद पिता ने बच्चों का DNA टेस्ट कराया। जब रिपोर्ट आई तो इस बात का खुलासा हुआ कि वो व्यक्ति सिर्फ एक ही बच्चे का पिता है। दूसरे बच्चे का पिता कोई और है। हालांकि, दोनों बच्चे देखने में एक जैसे ही हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि विज्ञान की भाषा में इसे हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन की स्थिति कहते हैं। यह पूरी दुनिया में हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन (heteroparental superfecundation) का केवल 20वां ज्ञात मामला है।

 

विशेषज्ञों का कहना है कि यह हेट्रोपैरेंटल सुपरफेक्यूंडेशन (heteroparental superfecundation) का मामला है, जो एक दुर्लथ स्थिति है। इसमें जन्म होने वाले दोनों जुड़वां बच्चों में अलग-अलग पिता का DNA पाया जाता है। असामान्य गर्भावस्था के तरीके का अध्ययन करने वाले डॉ. टुलियो जॉर्ज फ्रेंको (Dr. Tulio Jorge Franco) ने बताया कि ऐसी स्थिति तब बनती है जब मां के शरीर में मौजूद अंडे दो अलग-अलग पुरुषों के जरिए फर्टिलाइज हो जाते हैं। महिला ने भी यह बात स्वीकार की है कि उसने दो अलग-अलग पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। यानी वह दो अलग-अलग पुरुषों के साथ रिलेशनशिप में थी। यही बच्चों में अलग-अलग DNA की वजह बने हैं।

 557 total views,  2 views today

Spread the love