• November 14, 2022

इस एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत, डंपर ने मारी टक्कर

इस एक्ट्रेस की सड़क दुर्घटना में मौत, डंपर ने मारी टक्कर

इंटरनेट डेस्क। मराठी टीवी एक्ट्रेस कल्याणी कुराले-जाधव (Kalyani Kurale-Jadhav) का सड़क हादसे में शनिवार को निधन हो गया। 32 वर्षीय कल्याणी (Kalyani Kurale) को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में डंपर ने टक्कर मारी। कल्याणी (Kalyani Kurale) रेस्टोरेंट बंद करके वापस घर लौट रही थीं। वह अपनी बाइक पर थीं। उनका रेस्टोरेंट हलोंडी सांगली फाटा में स्थित है। हादसा उनके रेस्टोरेंट के पास हुआ। कोल्हापुर पुलिस अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की पुलिस अधिकारी ने कहा कि कल्याणी (Kalyani Kurale) शनिवार देर शाम घर जा रही थीं। तभी सांगली-कोल्हापुर हाईवे पर हलोंडी चौराहे के पास हादसा हो गया। पुलिस ने कहा, ‘उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कल्याणी (Kalyani Kurale) को टक्कर मारने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने कोल्हापुर के शिरोली पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

कल्याणी (Kalyani Kurale) मराठी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थीं। उन्होंने ‘तुज्यात जीव रांगला’ और ‘दक्खनचा राजा ज्योतिबा’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। कल्याणी (Kalyani Kurale) ने हाल ही में कोल्हापुर में एक रेस्टोरेंट खोला जहां वह खुद ही कस्टमर्स को देखती थीं। सोशल मीडिया पर कल्याणी (Kalyani Kurale) काफी एक्टिव थीं। मौत से कुछ घंटे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया था।

 314 total views,  2 views today

Spread the love