• February 4, 2022

दर्दनाक हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों पर गिरा लोहे का स्लैब, 7 की मौत और 3 घायल

दर्दनाक हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरों पर गिरा लोहे का स्लैब, 7 की मौत और 3 घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हुआ। यहां के येरवडा इलाके में निर्माणाधीन इमारत के ढहने से 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दे की ट्रैफिक पुलिस कमिश्नर राहुल श्रीरामे (Rahul Srirame) ने बताया कि हादसा येरवडा के शास्त्री वाडिया बंगले के पास हुआ। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में देर रात काम चल रहा था। तभी पार्किंग में अचानक लोहे का भारी भरकम स्लैब गिर गया।

रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की हादसा उस वक्त हुआ जब लोहे के स्लैब को डालने का काम चल रहा था। इसके लिए 16 एमएम के लोहे के वजनदार सरिए से जाली बनाई गई थी। जाली के सहारे खड़े होकर मजदूर काम कर रहे थे। बता दे की इसी दौरान अचानक लोहे की विशालकाय जाली मजदूरों पर धड़ाम से गिर पड़ी। जाली के नीचे दबे कई मजदूरों के शरीर में लोहे का सरिया घुस गया।

 

बता दे की हादसे की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और जाली में दबे मजदूरों को कटर की सहायता से बाहर निकाला। इस हादसे में जान गंवाने वाले और घायल मजदूरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सभी बिहार के हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि घटनास्थल पर एहतियाती उपायों की कमी के कारण यह हादसा हुआ।

Spread the love