• September 27, 2022

Travel Tips: अगर आप भी बना रहे है हिमाचल की ट्रिप का प्लान तो यहां पर इन चीजों को जरूर करें टेस्ट !

Travel Tips: अगर आप भी बना रहे है हिमाचल की ट्रिप का प्लान तो यहां पर इन चीजों को जरूर करें टेस्ट !

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में घूमना सभी लोगों को पसंद होता है घूमने के लिए लोग अपनी अपनी पसंद के अनुसार जगह का चयन करते हैं। यदि आप भी इस बार किसी हिल स्टेशन की ट्रिप का प्लान कर रहे है तो आप हिमाचल की ट्रेन का प्लान कर सकते हैं हिमाचल प्रदेश को भारत के प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट्स के शामिल किया जाता है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ यह जगह यहां पर मिलने वाले स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जानी जाती है अगर आप यहां की ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपको यहां पर मिलने वाले इन फेमस फूड्स का सेवन कर सकते है। आइए जानते है इन फूड्स के बारे में विस्तार से –

* हिमाचल का प्रसिद्ध छा गोश्त :

यदि आप भी हिमाचल के ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपको यह पर स्थित कुल्लू समेत कई इलाकों में मिलने वाले छा गोश्त का सेवन करना ना भूले। इस डिश को मटन करी की तरह बनाया जाता है और यह हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध है कुल्लू में इसके कई प्रसिद्ध रेस्टोरेंट है जहां पर आप इसका स्वाद ले सकते हैं।

* हिमाचल का बबरू :

घूमने के साथ-साथ कई तरह के खाने के लिए फेमस हिमाचल प्रदेश मैं मिलने वाली बबलू डिश बहुत ही फेमस है। यह डिश उत्तर भारत के चर्चित फूड कचोरी की तरह दिखाई देती है जिसे इमली की चटनी के साथ खाया जाता है या परोसा जाता है यह स्वाद में बेहद ही लाजवाब होती है। हिमाचल की ट्रिप के दौरान इसका स्वाद लेना ना भूलें।

* कुल्लू की ट्राउट फिश :

नॉनवेज खाने की शौकीन लोगों के लिए हिमाचल प्रदेश की यात्रा बहुत ही मजेदार होने वाली है। नॉनवेज खाने के शौकीन लोग हिमाचल की ट्रिप के दौरान कुल्लू की ट्राउट फिश का स्वाद ले सकते हैं इसे बनाने के लिए कम मसालों का इस्तेमाल किया जाता है फिर भी इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है। हिमाचल के लोग इसे उबली हुई सब्जियों के साथ खाना पसंद करते हैं।

* हिमाचल का प्रसिद्ध चना मद्रा :

हिमाचल की ट्रिप के दौरान आप यहां पर यहां का फेमस फूड चना मद्रा का जरूर सेवन करें इस फूड में आपको कई तरह के मसालों का स्वाद मिलेगा हिमाचल प्रदेश के लोग इस फूड का सेवन रेस्टोरेंट में ही नहीं बल्कि अपने घर पर बनाकर भी बड़े शौक से करते हैं। हिमाचल प्रदेश में प्रसिद्ध यह फूड राज्य की खाद्य संस्कृति को भी दर्शाता है इसलिए यहां की ट्रिप के दौरान इसका स्वाद लेना ना भूलें।

 354 total views,  2 views today

Spread the love