Travel Tips: आप भी बच्चों को घुमाने का प्लान तो जाए इन जगह!

Travel Tips: आप भी बच्चों को घुमाने का प्लान तो जाए इन जगह!

इंटरनेट डेस्क। ट्रिप में एंजॉय के साथ अगर बच्चा चीजों को सीखकर स्मार्ट बने, तो इसकी बात ही अलग होती हैं। ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को ट्रिप पर इसलिए ले जाते हैं कि वह एंजॉय कर सके. पर क्या आप जानते हैं कि ट्रिप के जरिए आप अपने बच्चे को और स्मार्ट बना सकते हैं। ऐसे भी पेरेंट्स होते हैं, जो अपने बच्चों को मोबाइल की दुनिया से अलग करके ऐसी जगहों पर घूमाने ले जाते हैं, जहां वह कुछ नया सीख पाता है। अगर आप भी बना रहे बच्चो को घूमने का प्लान तो और जगह को लेकर है कन्फ्यूज तो ये लेख आपके लिए कारगर साबित होगा। इस लेख के मध्यान से आपको बताएंगे बच्चों को घुमाने लायक जगहों के बारे में विस्तार से –

1. बिड़ला तारामंडल :

इस जगह पर आप और आपका बच्चा खगोलीय मॉडल, खगोल विज्ञान गैलरी को देख सकता है। ये कोलकाता के सबसे अट्रैक्टिव टूरिस्ट प्लेसिस में से एक है. इस जगह को पंडित नेहरू ने साल 1963 में स्थापित किया था।

2. नेहरू तारामंडल, दिल्ली :

ये एक तरह का थिएटर है, जिसमें करीब 250 सीटें हैं और यहां आने वाले बच्चे इंटरेस्ट के साथ बहुत कुछ सीखते हैं। ये जगह दिल्ली के तीन मूर्ति भवन में स्थित है, जहां आप अपने बच्चे को तारों की दुनिया से रूबरू करा सकते हैं।

3. ओखला बर्ड सेंचुरी :

आजकल के बच्चे मोबाइल के जरिए स्मार्ट बन रहे हैं, लेकिन आप उन्हें नेचर के हिसाब से भी स्मार्ट बना सकते हैं. इसके लिए आपको दिल्ली में स्थित ओखला बर्ड सेंचुरी जाना होगा. यहां वह कई तरह पक्षी और प्लांट्स के बारे में जान पाएगा।

4. वेस्ट ऑफ वंडर, दिल्ली :

यहां आपका बच्चा एंजॉय तो करेगा, साथ ही वह चीजों को सीखेगा भी. इसे सेवन वंडर्स के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया के सभी अजूबों की छवि इस जगह पर अनोखे अंदाज में क्रिएट की गई है. वेस्ट ऑफ वंडर में स्क्रैप से दुनिया के सात अजूबों को एक ही छत के नीचे बनाया गया है।

 450 total views,  2 views today

Spread the love