• November 5, 2022

Twitter ने की भारत के सभी कर्मचारियों की छुट्टी!

Twitter ने की भारत के सभी कर्मचारियों की छुट्टी!

इंटरनेट डेस्क। माइक्रोब्लॉगिंग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर का अधिग्रहण एलोन मस्क (Elon Musk) ने कर लिया है। इसके बाद से कंपनी में कई बदलाव देखने को मिले हैं। एक नई खबर के अनुसार, ट्विटर ने 4 नवंबर को भारत में अपने ज्यादातर कर्मचारियों को निकाल दिया है। बता दें कि कंपनी ने मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन और इंजीनियरिंग विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी की है। वहीं, कई अन्य विभागों में फेरबदल भी किया जा रहा है। कंपनी ने लोगों की छटनी कैसे की ये भी हम आपको बता देते हैं। इसके लिए कंपनी ने एक मेल भेजा है।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों को सुबह 4 बजे एक मेल भेजा जिसमें लिखा है, “ट्विटर को एक बार फिर से सही रास्त पर लाने के लिए, हम शुक्रवार को अपनी ग्लोबल वर्कफोर्स को कम करने की कठिन प्रक्रिया से गुजरेंगे। हम कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ-साथ ट्विटर सिस्टम और यूजर डाटा के लिए सभी ऑफिसेज को अस्थायी रूप से बंद कर देंगे। अगर आप किसी ऑफिस में हैं या ऑफिस जा रहे हैं, तो कृपया घर लौट आएं।

आपको बता दें कि इससे पहले ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agarwal) और कुछ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को पिछले हफ्ते एलोन मस्क (Elon Musk) ने निकाल दिया था। एलोन मस्क (Elon Musk) ने अब कंपनी के पूरे स्टाफ को कम करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास शुरू कर दिया है। भारत में की जा रही छंटनी इसी का एक हिस्सा है। कंपनी में हो रहे इस बदलाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में ट्विटर के 300 कर्मचारी हैं और सभी कार्यों में लगभग 250 कर्मचारियों को एलोन मस्क (Elon Musk) ने निकाल दिया। अब देखना यह भी बेहद दिलचस्प रहेगा कि अब एलोन मस्क (Elon Musk) और क्या बदलाव करेंगे। क्योंकि छटंनी तो एक शुरुआत लग रही है और एलोन मस्क (Elon Musk) ने क्या-क्या सोचा हुआ है यह तो वक्त आने पर ही पता लग पाएगा।

 345 total views,  2 views today

Spread the love