• February 12, 2022

80 टन हथियार लेकर यूक्रेन पहुंचे अमेरिका के दो सैन्य विमान

80 टन हथियार लेकर यूक्रेन पहुंचे अमेरिका के दो सैन्य विमान

नई दिल्ली। यूक्रेन पर रूस के हमले की आशंका से चिंतित उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सहयोगियों के प्रति अमेरिकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए पेंटागन पोलैंड में और 3,000 सैन्य बलों को भेज रहा है। पोलैंड में 1,700 सैनिक पहले से ही तैनात हैं।अमेरिका के एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि ये अतिरिक्त सैनिक अगले कुछ दिनों में उत्तर कैरोलाइना के फोर्ट ब्रैग से रवाना होंगे और अगले सप्ताह की शुरुआत तक पोलैंड में होंगे रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव (Russia Ukraine Tensions) के बीच अमेरिका ने यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति बढ़ा दी है। बुधवार को दो अमेरिकी सैन्य विमान हथियार लेकर यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। इनमें 80 टन से अधिक हथियार लोड थे। अभी तक ऐसे 10 विमान हथियार लेकर यूक्रेन आ चुके हैं।

 

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव ने यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि आज बॉरिस्पिल हवाई अड्डे पर एक के बाद एक दो अमेरिकी विमान 80 टन से अधिक गोला-बारूद लेकर पहुंचे। आरबीएस-यूक्रेन ने यूक्रेन की सेना के स्रोत के हवाले से कहा है कि कुल मिलाकर अमेरिका ने 45 विमान हथियारों की आपूर्ति करने की योजना बनाई है।

 

बाधित हो सकती है यूरोप को गैस सप्लाई

दरअसल, यूक्रेन के आसपास अनिश्चित स्थिति हाल के हफ्तों में खराब हो गई है। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने यूक्रेन की सीमा पर रूसी सैनिकों के जमावरे पर चिंता जताई है। नाटो ने सहयोगियों से कीव के लिए अपने सैन्य समर्थन को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। यूरोपीय संघ को इस बात की चिंता सता रही है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला किया तो रूस से यूरोप को होने वाली गैस सप्लाई बाधित हो सकती है। यूरोपीय संघ ने ऐसी स्थिति से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य आपूर्तिकर्ताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

Spread the love