• February 7, 2022

Ukraine Crisis: US का दावा: रूस ने यूक्रेन पर हमले की 70 फीसदी तैयारी पूरी की

Ukraine Crisis: US का दावा: रूस ने यूक्रेन पर हमले की 70 फीसदी तैयारी पूरी की

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन में सीमा पर जारी भारी तनाव के बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि पुतिन की सेना अगर चाहे तो मात्र 72 घंटे में यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्‍जा कर सकती है। अमेरिकी सेना के चेयरमैन ऑफ जॉइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ जनरल मार्क मिली ने कहा कि यूक्रेन पर रूस अगर हमला करता है तो यूक्रेन के 15 हजार सैनिकों और रूस के 4000 सैनिकों की मौत हो सकती है। रूस ने यूक्रेन पर हमले की 70 फीसदी तैयारी पूरी कर ली है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि यूक्रेन पर बड़ा हमला करने से रूस अब कुछ ही कदम दूर है।

 

फरवरी के मध्य से यूक्रेन की सीमा तक अतिरिक्त रसद, भारी उपकरण व हथियार पहुंचाने के लिए स्थितियां अनुकूल होने पर रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। जबकि, पहले ही एक लाख से ज्यादा सैनिक सीमा पर तैनात हैं, लेकिन लगातार रूस हमले की तैयारी को नकारते हुए कह रहा है कि उसके सैनिक वहां अभ्यास कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिका और नाटो सहयोगियों का मानना है कि इसके पीछे रूस का इरादा यही है कि यूक्रेन को अपनी रक्षा के लिए तैयार होने का मौका नहीं दिया जाए। यूक्रेन की राजधानी से 75 किमी दूर रूसी बॉम्बरों ने बरसाए बम इसके साथ ही अधिकारियों ने कहा कि वे नहीं जानते कूटनीतिक प्रयासों की संभावना शेष होने के बाद भी रूस के राष्ट्रपति इस तरह का आत्मघाती फैसला क्यों लेने जा रहे हैं।

नाम गोपनीय रखने की शर्त पर अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल रूस मौसमी हालात की वजह से हमला नहीं कर रहा है। 15 फरवरी से मार्च के अंततक हमले के लिए सबसे अनुकूल मौसम होगा और तभी रूस आगे बढ़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यूक्रेन पर रूस के हमले की सूरत में जवाबी कारवाई और हमले को रोकने के लिए नाटो और अमेरिकी सैनिकों की पोलैंड में तैनाती बढ़ती जा रही है। नाटो सैनिकों का पहला जत्था शनिवार को रेजजो पहुंचा। इसके अलावा और सैनिक जल्द पहुंचने वाले हैं।

Spread the love