• February 16, 2022

UP Chunav 2022: आखिर क्यों अखिलेश यादव ने कहा, ना देना समाजवादी पार्टी को वोट!

UP Chunav 2022: आखिर क्यों अखिलेश यादव ने कहा, ना देना समाजवादी पार्टी को वोट!

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में BJP योगी राज में कानून व्यवस्था को बेहतर बताते हुए समाजवादी पार्टी के 2012-17 के शासन में गुंडागर्दी के आरोप लगा रही है। BJP का हर नेता चुनावी सभाओं में जनता से कह रहा है कि सपा की सरकार आई तो फिर यूपी में गुंडागर्दी बढ़ जाएगी।

 

BJP के आक्रामक अभियान पर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सफाई देनी पड़ रही है। वह सपा सरकार में बेहतर कानून व्यवस्था का वादा कर रहे हैं तो बुधवार को उन्होंने यह भी कह दिया कि जिन्हें कानून का सम्मान नहीं करना है या अन्याय करना है वे सपा को वोट ना दें। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने औरैया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ” समाजवादी पार्टी की सरकार ने पुलिस को 100 नंबर वाली गाड़ी दी गई थी, ताकि खेतों में गांवों में कहीं झगड़ा हो जाए तो गरीब नंबर मिलाए और पुलिस तुरंत पहुंच जाए।

थाने में जाने की जरूरत ना हो। लेकिन हमारे बाबा मुख्यमंत्री ने 100 नंबर का 112 कर दिया। जैसे ही 112 हुई, हमारी पुलिस का इन्होंने कबाड़ा कर दिया। कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए हमें 100 नंबर वाली गाड़ी बढ़ानी पड़ी तो बढ़ाएंगे, जिससे हमारे गरीब और किसान पर कभी संकट ना आए और अन्याय ना होने पाए।”

Spread the love