• November 27, 2022

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं यह सबसे सरल उपाय !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुख समृद्धि के लिए अपनाएं यह सबसे सरल उपाय !

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है क्योंकि वास्तु शास्त्र में इंसान के जीवन में आने वाली हर छोटी से छोटी समस्या के समाधान के लिए कई तरह के उपाय और नियम बताए गए हैं। क्योंकि देखा जाता है कि कुछ लोग दिन रात मेहनत करके भी अपने लिए पैसे नहीं जोड़ पाते वहीं कुछ लोग कम मेहनत करके ही अपने कार्यों में आसानी से सफलता प्राप्त कर लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस समस्या के पीछे कई तरह के वास्तु दोष भी हो सकते हैं क्योंकि वास्तु दोष होने के बाद मेहनत करने के बाद भी हमें सफलता नहीं मिल पाती। वास्तु दोष हमारे पारिवारिक कलह का कारण भी बनते हैं तथा इसकी वजह से मां लक्ष्मी भी आप से नाराज हो सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कुछ ऐसे वास्तु उपाय जिन्हें अपनाकर आप इन दोष से बच सकते हैं।

* घर में पैसे बचाने के लिए करें यह वास्तु उपाय :

यदि आपके खूब मेहनत करने के बाद भी आपके घर में पैसा नहीं टिक पाता है और आपको हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो इसके लिए आप अपने घर की तिजोरी या अलमारी को हमेशा उत्तर दिशा में रखें तथा इसका दरवाजा उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है और आपके घर में आर्थिक समस्याएं नहीं होती है।

* व्यापार में वृद्धि करने के लिए करें यह वास्तु उपाय :

यदि आप अपने कारोबार के सही ढंग से ना चलने की वजह से परेशान रहता है और आपको हमेशा अपने व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ता है तो आप इसके लिए रात को सोते समय अपने बेड के पास किसी बर्तन में जौ रख देना चाहिए। इसके बाद उस जो को अगली सुबह गाय को खिला देना चाहिए ऐसा करने से आप के कारोबार में धीरे धीरे वृद्धि होने लगती है तो क्या आपको अपने अपने व्यापार में फायदा होने लगता है।

* घर में सुख शांति के लिए करें ये वास्तु उपाय :

वास्तु शास्त्र के अनुसार परिवार में उत्पन्न विवाद की स्थिति को दूर करने के लिए आप घर के पूर्व दिशा में मिट्टी के बर्तन कलश या सुराही में पानी भरकर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और परिवार में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

 275 total views,  2 views today

Spread the love