• August 9, 2022

Vastu Tips: सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करें ये काम वरना नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी !

Vastu Tips: सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करें ये काम वरना नाराज हो जाती हैं मां लक्ष्मी !

इंटरनेट डेस्क। सूर्योदय और सूर्यास्त को दिन और रात का संधि समय मना जाता है। इसीलिए शास्त्रों में इस समय को काफी महत्त्वपूर्ण माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि सूर्यास्त के बाद कुछ कामों को करना अशुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद कई काम ऐसे हैं जो बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र का मानना है कि शाम के समय माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और मां दुर्गा का आगमन होता है। ऐसे में कई चीज़ों का ख्याल रखना जरूरी होता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की आपको सूर्यास्त के समय कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए !

* घर या आंगन में न लगाएं झाड़ू :

शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त और शाम के दौरान घर में झाडू नहीं लगानी चाहिए। कहते हैं इस दौरान मां लक्ष्मी घरों में प्रवेश करती हैं। यदि आप इस वक्त झाडू लगाते हैं तो वह घर से चली जाती हैं और उस घर में धन की कमी होने लगती है।

* सूर्यास्त के समय दहलीज पर ना बैठे :

शास्त्र के अनुसार शाम के समय अपने घर की दहलीज पर नहीं बैठना चहिए। इसे अशुभ माना जाता है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करेंगी।

* भूलकर भी संध्या के समय न सोएं :

हर चीज़ का एक सही समय होता है। जिसकी सही आदत डालना इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। जो लोग शाम के दौरान सोते है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से उस शख्स की उम्र कम होती है और वह कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है। सूर्यास्त और शाम के समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। इसके साथ ही शाम के समय घर के दरवाजे खोले रखें।

 427 total views,  2 views today

Spread the love