• November 8, 2022

जब रणबीर कपूर का रिएक्शन देखकर आलिया की भी आंखों में आ गए आंसू

जब रणबीर कपूर का रिएक्शन देखकर आलिया की भी आंखों में आ गए आंसू

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) हाल ही में माता-पिता बन गए हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने 6 नवंबर को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। फैंस जहां रणबीर-आलिया की बेटी की तस्वीरें देखने के लिए बेताब हैं, वहीं दूसरी तरफ बेटी को पहली बार गोद लेने पर पापा रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का रिएक्शन सामने आ गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी लाडली की पहली झलक देखकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपने आंसू नहीं रोक पाए थे।

 

खबर है कि जब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने पहली बार अपनी लिटिल प्रिंसेस को देखा और उसे गोद में उठाया तो उनकी आंखें भर आईं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बहुत ज्यादा इमोशनल हो गए थे और जब उनके परिवार ने उन्हें रोते हुए देखा वह भी अपने आपको रोने से नहीं रोक सके। ये पल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के सबसे इमोशनल पलों में से एक था।

 

बता दें कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मुलाकात फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है और OTT प्लेटफॉर्म पर भी इसे हाल ही में रिलीज किया गया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की दोस्ती प्यार में बदली और इस फिल्म की रिलीज से पहले दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

 296 total views,  2 views today

Spread the love