• July 11, 2022

World population day 2022: जानें भारत कब चीन को पीछे छोड़ देगा, कितनी है दुनिया की आबादी?

World population day 2022: जानें भारत कब चीन को पीछे छोड़ देगा, कितनी है दुनिया की आबादी?

नई दिल्ली। विश्व की जनसंख्या काफी तेजी से बढ़ रही है लगातार रिकॉर्ड भी बन रहे है. जिसके आंकड़े जानकर आप चौंक जाएंगें. बढ़ते आबादी के मामले की बात करें तो दुनियाभर में चीन और भारत आज भी सबसे आगे हैं. हालांकि आप सभी को जानकारी होगी कि सबसे अधिक जनसख्या वाले आबादी वाला शहर जापान का टोक्यो ही है. बता दे की नेपाल भले छोटा सा देश है लेकिन इस देश में जनसंख्या के आंकड़े रिकॉर्ड बना रहा है. जो चीन और भारत जैसे सर्वाधिक जनसंख्या वाले देश को भी हैरान करती है.

संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत (India) का अगले साल दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन (China) से आगे निकलने का अनुमान है. सोमवार को आई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया की आबादी (Population) नवंबर 2022 के मध्य तक आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है. संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या विभाग की आर्थिक और सामाजिक मामलों की इकाई ने विश्व जनसंख्या संभावना 2022 में कहा है कि दुनिया की जनसंख्या 15 नवंबर, 2022 को आठ अरब तक पहुंचने का अनुमान है.

 

बता दे की सन 1950 के बाद से दुनिया की जनसंख्या सबसे धीमी गति से बढ़ रही है. यह 2020 में एक प्रतिशत से कम हो गई है. संयुक्त राष्ट्र के नए अनुमानों से पता चलता है कि दुनिया की जनसंख्या 2030 में लगभग 8.5 बिलियन और 2050 में 9.7 बिलियन तक बढ़ सकती है. दुनिया की आबादी 2080 तक करीब 10.4 बिलियन लोगों के शिखर तक पहुंचने और 2100 तक उसी स्तर पर बने रहने का अनुमान है.

 395 total views,  2 views today

Spread the love