नागफनी के गजब फायदे जानकार आप भी रह जायेंगे हैरान

नागफनी के गजब फायदे जानकार आप भी रह जायेंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। बहुत लोग अपने घरो को आकर्षक बनाने के लिए घर के अंदर और घर के बाहर आँगन में दीवारों पर अलग अलग ट्रक के फूल, पौधे , बेल आदि लगाते है पर क्या आप जानते है कुछ पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ हमारे शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होते है नागफनी पौधा घर सजावट के लिए रखा जाने वाला एक पौधा है नागफनी कांटेदार होता है इसका रख-रखाव भी बेहद आसान है। क्योंकि इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते है नागफनी कांटेदार पौधा आपको सेहतमंद भी रख सकता है। तो आइए जानते है नागफनी हमारे स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभकारी है।

नागफनी के फायदे :-

नागफनी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिसके कारण इसे फाइबर का खजाना माना जाता है। जिसके कारण नागफनी का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भोजन करने की आवश्‍यकता नहीं होती है। फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पाचन क्रिया को गति दिलाने में लाभकारी होता है। नागफनी आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को भी कम करने में सहायक होता है। इससे मोटापा कंट्रोल किया जा सकता है। नागफनी में औषधीय गुण होने के कारण लीवर को स्‍वस्‍थ रखने और संक्रमण क्षति से बचाने में उपयोगी होते हैं। क्योकि नागफनी में एंटी-इंफ्लामेटरी और एंटीऑक्‍सीडेंट पाए जाते है जो की लीवर को स्‍वस्‍थ रखने में सहायक होते हैं।

 

रक्‍त में शर्करा के उचित स्‍तर को बनाए रखने के लिए नागफनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अध्‍ययनों से के अनुसार नागफनी में मौजूद पोषक तत्व और अन्‍य घटक रक्‍त शर्करा के स्‍तर को कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। फ्री रेडिकल्‍स ही कैंसर का मुख्‍य कारण होते हैं। नियमित रूप से नागफनी का सेवन किया जाये तो कैंसर के खतरे को कम किया जा सकता है।विशेषतौर पर नागफनी महिलाओं के लिए बहुत कामगार होता है माहिलाओ में होने वाली कुछ समस्याएं प्रीमेन्स्ट्रुअल सिंड्रोम जैसे सिरदर्द, स्‍तनों में सूजन, ऐंठन और अन्‍य कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसी समस्‍याओं से बचने के लिए नागफनी कस इस्तेमाल कर सकती हैं।

 368 total views,  2 views today

Spread the love