- November 29, 2021
लेबर पेन में साइकिल चलाकर हॉस्पिटल पहुंची महिला सांसद, बेटी को दिया जन्म

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड की सांसद जूली ऐनी जेंटर (Julie Anne Genter) जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की जूली एनी जेंटर ने रविवार को प्रसव पीड़ा (लेबर पेन) में साइकिल से अस्पताल पहुंची। उन्होंने अस्पताल पहुंचने के एक घंटे बाद बच्ची को जन्म दिया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची और मां दोनों स्वस्थ हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकेंगे वे काफी खुश नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को जैसे ही लोगों ने देखा लोग हैरान रह गए और सांसद की प्रशंसा करने लगे।
रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दे की न्यूजीलैंड की सांसद सांसद जूली ऐनी जेंटर (Julie Anne Genter) को रात के दो बजे लेबर पेन शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने अपनी साइकिल उठाई और हॉस्पिटल पहुंच गईं। करीब एक घंटे बाद उन्होंने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। बता दे की सांसद ने सोशल मीडिया को जरिए लोगों को यह जानकारी दी। उन्होंने फेसबुक पर साइकिल राइड से लेकर बच्चे के जन्म तक की कई तस्वीरें शेयर की हैं। कुछ तस्वीरों में उनके पति भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
सांसद जूली ऐनी जेंटर (Julie Anne Genter) ने लिखा कि आज सुबह 3 बजे हमारे परिवार में एक नए सदस्य का स्वागत हुआ। मैंने अपना लेबर पेन साइकिल पर तो कभी नहीं सोचा था, लेकिन ऐसा ही हुआ है। उन्होंने आगे कहा हम जब अस्पताल के लिए निकले तो उतनी दिक्कत नहीं थी लेकिन अस्पताल की दूरी को पार करने में हमें दस मिनट लग गए और अब हमारे पास एक प्यारा स्वस्थ बच्चा है जो अपने पिता की गोद में सो रहा है।
1,202 total views, 2 views today