• May 28, 2023

शुभमन गिल के शतक पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट, बोले- जो थार गिफ्ट की थी…

शुभमन गिल के शतक पर आनंद महिंद्रा का ट्वीट, बोले- जो थार गिफ्ट की थी…

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) ने क्वालीफायर 2 मुकाबले में शतक मार दिया। इसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। शुभमन गिल (Shubman Gill) में लोगों को अगला भारतीय कप्तान और विराट कोहली तक दिखने लगा है। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने 60 गेंदों में 129 रन बनाए और अपनी काबिलियित का बेहतरीन नमूना पेश किया।

इस शतकीय पारी में उन्होंने खूब छक्के और चौके मारे। इसी के साथ गुजरात की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के सामेन 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) की शतक पर अब आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) का एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुभमन गिल (Shubman Gill) की बल्लेबाजी की खूब तारीफ है। उन्होंने शुभमन गिल की तारीफ करते हुए लिखा- यह आदमी नया रन बनाने की मशीन है। जब वह गाड़ी में अपना पैर रखता होगा तो उपहार में दिया वो थार हर बार गर्व से आवाज करता होगा। बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) की शानदार पारी के लिए ही कुछ समय पहले आनंद महिंद्रा ने उन्हें थार देने की घोषणा की थी। इस थार की डिलीवरी की तस्वीर शुभमन गिल ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) को धन्यवाद भी दिया था।

 342 total views,  2 views today

Spread the love