Travel Tips: आप भी बना रहे हैं हिमाचल घूमने का प्लान तो वहां इन झीलों की खूबसूरती का जरूर उठाएं लुत्फ !

Travel Tips: आप भी बना रहे हैं हिमाचल घूमने का प्लान तो वहां इन झीलों की खूबसूरती का जरूर उठाएं लुत्फ !

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश एक बहुत ही सुंदर राज्य के रूप में मशहूर है. यहां कई पर्यटन स्थल हैं। हिमाचल प्रदेश में हर साल बड़ी संख्या में लोग घूमने जाने का प्लान बनाते हैं। यहां के पहाड़, बाजार और जंगल किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकते हैं। पहाड़, पार्क और जंगलों के अलावा आप यहां सुंदर झीलों को देखने का आनंद भी उठा सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे की यदि आप हिमाचल घूमने जा रहे है तो वहा कौन-कौन सी झीलों को जरूर देखना चाहिए। आइए जानते है इन झीलों के बारे में –

* चंद्रताल झील :

ये झील समुद्र तल से लगभग 4 हजार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. ये झील अर्धचंद्राकार आकार की है. यही कारण है कि इस झील को चंद्रताल झील के रूप में जाना जाता है. ये झील अपने साफ और नीले रंग के पानी के लिए मशहूर है।

* चरेमा झील :

हिमाचल प्रदेश में डलहौजी घूमने जाएं तो चरेमा झील का रूख जरूर करें. इस झील पर आप शांति से कुछ समय बिता पाएंगे. इसके अलावा आप झील में बोट राइड का आनंद भी ले सकेंगे. ये झील सैलानियों को बहुत ही पसंद आती है. ये एक कृत्रिम झील है।

* गोबिंद सागर झील :

इस झील के सुंदर नजारे का लुत्फ उठाने के अलावा आप यहां कई अन्य तरह की एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद भी ले सकेंगे. अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको इस झील पर जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए. ये एक मानव निर्मित झील है।

* डल झील :

ये झील समुद्र तल की लगभग एक हजार से अधिक मीटर की ऊंचाई पर है. ये झील हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में है. ये झील हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत झील में से एक है, साथ ही झील बहुत ही लोकप्रिय भी है.आपको यहां जरूर घूमने के लिए जाना चाहिए।

 649 total views,  2 views today

Spread the love