• October 1, 2022

Women Asia Cup 2022: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच लाइव

Women Asia Cup 2022: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम श्रीलंका टी20 मैच लाइव

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय पुरुष टीम के एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) खिताब जीतने से चूकने के बाद अब सारी उम्मीदें महिलाओं पर आकर टिकी है। इंग्लैंड को उसी के घर में वनडे में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) टी20 टूर्नामेंट में अपने उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में आज श्रीलंकाई टीम का सामना करेगी।

बता दे की भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चार साल बाद खिताब अपने नाम करना चाहेगी। पिछली बार के टूर्नामेंट को छोड़ भारत ने 2004 से शुरू हुए एशिया कप में हर बार फाइनल में प्रवेश किया है। उसने वनडे फॉर्मेट में चार और टी20 फॉर्मेट में दो ट्रॉफियां जीती है। ऐसे में आप भारत बनाम श्रीलंका (India vs Sri Lanka) महिला टीमों के बीच टी20 मैच को ऐसे लाइव देख सकते हैं।

 

महिला एशिया कप 2022 टी20 टूर्नामेंट में भारत बनाम श्रीलंका के बीच आज दोपहर 1 बजे से सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले को भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं।

 326 total views,  2 views today

Spread the love