• December 9, 2022

उम्र में छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर बोलीं Malaika – उनकी जिंदगी बर्बाद…

उम्र में छोटे Arjun Kapoor को डेट करने पर बोलीं Malaika – उनकी जिंदगी बर्बाद…

इंटरनेट डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) बॉलीवुड के मोस्ट एडोरेबल कपल्स में शुमार हैं. फैंस जितना उन्हें प्यार करते हैं, हेटर्स उतना ही ट्रोल भी करते हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों अपने रियलिटी शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रही हैं. ‘मूविंग इन विद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)’ का हर एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है। वहीं इसका चौथा भी बेहद खास रहा है। इस दौरान मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)ने एक बार फिर से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग अपने रिश्ते पर बात की। इस एपिसोड में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं। उनके बेबाक जवाबों ने हर किसी को हैरान किया। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग लव लाइफ पर बोलते हुए कहा कि वे उन्हें डेट कर उनकी लाइफ बर्बाद नहीं कर रही हैं।

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने बड़े ही टोन वाले अंदाज में कहा- और दुर्भाग्य से मैं न सिर्फ उम्र में बड़ी हूं बल्कि अपने से छोटे आदमी को डेट भी कर रही हूं। मुझमें दम है। मैं उनकी जिंदगी बर्बाद कर रही हूं, सही कहा ना? मैं सभी को बताना चाहूंगी कि मैं उनकी जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही हूं। ऐसा नहीं है कि वो स्कूल जा रहा था और अपनी पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पा रहा। जब भी हम डेट कर रहे होते हैं हमें पता होता है क्या सही है क्या नहीं।’

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने आगे कहा, ‘भगवान के लिए वो बड़ा हो चुका है। मर्द है वो, हम दोनों ही आज एडल्ट हैं और एक साथ रहने के लिए पूरी तरह से सहमत हैं। अगर कोई बड़ा आदमी अपने से छोटी लड़की को डेट करता है तो वो प्लेयर है। वहीं अगर उम्र में बड़ी महिला अपने से छोटे लड़के को डेट करती हैं तो उसे cougar कहा जाता है। ये ठीक नहीं है।’ मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की बात सुनकर वहां मौजूद हर किसी ने उनका सपोर्ट किया और जमकर उनकी तारीफ की ।

 486 total views,  4 views today

Spread the love