• February 6, 2023

Health Care Tips: पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय !

Health Care Tips: पेट फूलने की समस्या से राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय !

सेहतमंद रहने के लिए हमारा डाइजेशन मजबूत होना बहुत जरूरी है। क्योंकि पेट से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी आपके लिए कई तरह की मुश्किलें खड़ी कर सकती है कई बार देखा जाता है कि कुछ लोगों को खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या रहती हैं अगर आपको भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो इसकी वजह से आपको अपने डेली रूटीन में नार्मल एक्टिविटीज करना भी मुश्किल हो जाता है। इस समस्या का सामना आमतौर पर ज्यादा मात्रा में ऑइली फूड यह जंक फूड का सेवन करने से करना पड़ता है जिसकी वजह से पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है और ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है। अगर आप भी पेट फूलने की समस्या से राहत पाना चाहता है तो आप यह आसान उपाय अपना सकते हैं और इस समस्या से राहत पा सकते हैं। आइए जानते है –

* अदरक का करें सेवन :

पेट में गैस की समस्या होना भी पेट फूलने का एक अहम कारण होता है इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अदरक का सेवन करना चाहिए इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कच्चे अदरक को चला सकते हैं अगर आपको यह तरीका पसंद नहीं है तो आप अदरक को काटकर एक गिलास पानी के साथ उबाल लें और इसके बाद इस पानी को छानकर सेवन कर सकते हैं ऐसा करने से आपका पेट साफ हो जाएगा और गैस की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

* दही का करें सेवन :

दही का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें डाइडेस्टिवगुण और अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में भोजन को पचाने में अहम भूमिका निभाता है अगर आपको भी पेट फूलने की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप को दही में जीरा मिलाकर जरूर सेवन करना चाहिए।

* सौंफ का पानी भी है कारगर :

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि सौंफ का इस्तेमाल प्राकृतिक माहौल फ्रेशनर के रूप में किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए भी यह रामबाण उपाय माना जाता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत पाने के लिए आप डायरेक्ट एक चम्मच सौंफ को चला सकते हैं या फिर एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में अच्छी तरह भिगो लें इसके बाद सुबह छानकर इस पानी का सेवन करें इस उपाय को करने से आपको ब्लोटिंग की समस्या से जरूर राहत मिलेगी।

* पपीते का करें सेवन :

पपीते का सेवन पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि पपीते में पपाइन नाम का कंपाउंड पाया जाता है। जिससे हमारा डाइजेशन दुरुस्त होने लगता है और पेट फूलने तथा गैस की समस्या से राहत मिलती है पेट फूलने की समस्या से पीड़ित लोगों को पपीते का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

 212 total views,  2 views today

Spread the love