Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर लगाएं ये पौधे, छू भी नहीं पाएगी शनि-राहु की कुदृष्टि !

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जरूर लगाएं ये पौधे, छू भी नहीं पाएगी शनि-राहु की कुदृष्टि !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि वास्तु शास्त्रों में पेड़ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है कहा जाता है कि घर में पौधे लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होने लगता है और आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जीवन में सुख समृद्धि का वास बना रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार बताया गया है कि कुछ पौधों का संबंध ग्रहों से माना जाता है जैसे शमी के पौधे का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है ऐसे ही आज इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे कुछ पेड़ पौधों के बारे में जिनको घर में लगाने से हमेशा सुख समृद्धि का वास बना रहता है और इसके साथ ही ग्रहों के अशुभ प्रभाव आपको अपना शिकार नहीं बना पाते हैं। आइए जानते है इन पौधों के बारे में विस्तार से –

* तुलसी का पौधा :

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि वास्तु शास्त्रों में और धार्मिक ग्रंथों में तुलसी के पौधे को बहुत ही महत्वपूर्ण कदम माना गया है और इसको पूजनीय स्थान भी दिया गया है। कहा जाता है कि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है इसको घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मां लक्ष्मी आपके घर में हमेशा विराजती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे को हमेशा घर के उत्तर पूर्व और उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इस पौधे को आप अपने घर के आंगन में भी लगा सकते हैं।

* शमी का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे का संबंध शनिदेव के साथ बताया जाता है। घर में शमी का पौधा लगाने से शनिदेव की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है इतना ही नहीं शम्मी का पौधा आपको कर्ज से मुक्ति दिलाता है। ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों पर शनि की ढैय्या और साढ़े साती चल रही होती है उन्हें शनिवार के दिन ये पौधा लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे को घर के बाई और लगाना शुभ माना जाता है।

* बांस का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बांस का पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना गया है इसको घर में लगाने से घर के वास्तु दोष दूर होने लगते हैं इसके साथ ही आपके घर में धन समृद्धि भी बनी रहती है और मां लक्ष्मी की कृपा आपके घर के ऊपर बनी जाते हैं।

* मनीप्लांट का पौधा :

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाना बहुत शुभ माना गया है ऐसा माना जाता है कि इस पौधे की बेल घर में लगाने से सुख समृद्धि में वृद्धि होने लगती है। मनी प्लांट के पौधे को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है कहा जाता है कि घर में लगी हुई यह बेल जैसे जैसे बढ़ती है वैसे वैसे आपके घर में धन समृद्धि में वृद्धि होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसको हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।

 366 total views,  2 views today

Spread the love