• January 20, 2022

बस्सी उप प्रधान बनी विकास एवं उत्पादन समिति की अध्यक्ष

बस्सी उप प्रधान बनी विकास एवं उत्पादन समिति की अध्यक्ष

बस्सी। पंचायत समिति बस्सी में स्थायी समिति का गठन किया गया। जिसमें कई समितियों का गठन किया। बस्सी उप प्रधान सोनिया देवी बैरवा को विकास और उत्पादन समिति की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विकास और उत्पादन समिति में चार सदस्यों को भी मनोनीत किया गया है।

सोनिया देवी बैरवा को एक जिम्मेदारी और मिली

विकास एवं उत्पादन स्थाई समिति का कार्य ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों हेतु योजना बनाना, विकास कार्यों की देख रेख करना तथा उपयोगी उत्पादन बढाने हेतु स्रोत तलाशना आदि प्रकार के कार्य करना है। इस स्थाई समिति की बैठकें तीन माह में एक बार आयोजित की जाएगी तथापि अध्यक्ष किसी भी समय बैठक बुला सकेगा। सोनिया देवी बैरवा ने बताया है कि इस जिम्मेदारी को में पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगी।

Spread the love