• March 3, 2022

यूक्रेनी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- रूस के सिर्फ चार ‘यार’, ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी तानाशाही

यूक्रेनी राष्ट्रपति का बड़ा बयान, कहा- रूस के सिर्फ चार ‘यार’, ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी तानाशाही

नई दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच आज जंग का आठवां दिन है। रूस आए दिन हमलावर होता जा रहा है। इन सब के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस पर बड़ा हमला बोला है। जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा है कि रूस के सिर्फ चार दोस्त हैं। इनमें उत्तर कोरिया, इरिट्रिया, सीरिया और बेलारूस शामिल है। बता दें कि इन चारों देश ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में रूस के खिलाफ आए प्रस्ताव में रूस के पक्ष में वोट किया था। इस प्रस्ताव में यूक्रेन से रूसी सेना को निकालने की बात कही गई थी।

 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) भी झुकने के मूड में नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने जनता के नाम संदेश देते हुए कहा है कि सभी घुसपैठियों को समझना चाहिए कि उनको यहां कुछ नहीं मिलेगा। रूस चाहे कितने भी सैनिक क्यों न लगा दें हम झुकने वाले नहीं हैं। हमारा दुश्मन हारकर ही जाएगा।

बता दे की संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव पर वोटिंग होने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक ट्वीट करते हुए कहा कि मैं रूसी संघ के इस विश्वासघाती हमले को तुरंत रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए पस्ताव पर अभूतपूर्व बहुमत का स्वागत करता हूं। जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने आगे कहा कि मैं उन सभी का अभारी हूं, जिन्होंने प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।

Spread the love