• March 3, 2022

ट्रैक्टर-ट्रालियों, टेम्पो, ऊटगाड़ो पर रिफ्लेक्टिव, रेडियम टेप लगा कर मनाया जन्मदिन

ट्रैक्टर-ट्रालियों, टेम्पो, ऊटगाड़ो पर रिफ्लेक्टिव, रेडियम टेप लगा कर मनाया जन्मदिन

जयपुर। पीएनबी बैं के मैनेजर सुरेन्द्र बगड़िया ने अपने परिवार वालो ओर दोस्तो के साथ मिलकर ट्रैक्टर-ट्रालियों,टेम्पो, ऊटगाड़ो पर रिफ्लेक्टिव, रेडियम टेप लगाकर जन्मदिन मनाया ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉलियों के पीछे किसी तरह के इंडिकेटर व ब्रेक लाइट नहीं होने के कारण उनके रूकने का पीछे वाले वाहनों को आभास नहीं हो पाता है। जिसके कारण दुर्घटना के चान्स बढ़ जाते है, इस समस्या को कम करने के लिए सीकर में अलग अलग जगहो पर ट्रैक्टर-ट्रालियों के अलावा थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, बैल-गाड़ी पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई।

ट्रैक्टर ट्राली चालकों को धुंध ओर रात के समय में रिफ्लेक्टर की क्या अहमियता होती है, के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने ट्रैक्टर ट्रालियों पर रिफ्लेक्टिव रेडियम टेप जरूर लगाने चाहिए। रात के समय में पीछे से आने वाले वाहन चालकों को रिफ्लेक्टर दूर से चमक देता है। उसकी रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे समय पर और सुरक्षित दूरी तक आ रहे वाहन चालक को उसकी चमक मिलने से वह अपने वाहन की रफ्तार पर कंट्रोल करते हुए एक्सीडेंट से बच सकता है। इस दौरान 100 वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए।

इसके साथ ही आवारा पशुओ के सींगों पर भी रिफ्लेक्टर लगाने की शुरुवात की ओर इस मुहिम को एक जन जागरण के रूप में आगे बढ़ाने का पर्ण लिया और 1000 वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाने का लक्ष्य रखा है टीम में इंडियन बैंक के मैनेजर सुमेर काजला,एएसआई रामवतार तेतरवाल पीनबी बैंक मैनेजर शुभकरण आरसेटी डायरेक्टर अशोक कालेर,डॉ ज्योति, अशोक, जयपाल,मैट्रिक्स स्कूल से शुभकरण, मनोज कोक, विकाश ढाका दर्जनभर साथीयो ने ओर भी लोगो को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की क्षेत्र में इस अनोखे जन्मदिन की हर कोई सराहना कर रहा हैं

आबिद खान ब्यूरो चीफ सीकर

Spread the love