- January 20, 2022
उत्तराखंड के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट

नई दिल्ली। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है। BJP की इस लिस्ट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का भी नाम है। धामी को खटिमा सीट से पार्टी से चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, सुबोध उनियाल को नरेन्द्र नगर, प्रीतम सिंह पंवार को धनौल्टी, गणेश जोशी को मसूरी, मदन कौशिक को हरिद्वार, श्रीनगर से धन सिंह रावत, चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है।
बता दे की डीडीहाट से बिशन सिंह, चुफालगदरपुर से अरविन्द पांडेय, सितारगंज से सौरभ बहुगुणा, हरिद्वार ग्रामीण से स्वामी यतीश्वरानंद, पुरोला से राजकुमार, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, लालकुआं से नवीन दुम्का, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, ज्वालापुर से सुरेश राठौर, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रानीपुर भेल से आदेश चौहान, खानपुर से प्रणव सिंह चैंपियन, रामनगर से दीवान सिंह बिष्ट, देवप्रयाग से विनोद कण्डारी, सहसपुर से सहदेव सिंह पुण्डीर, धर्मपुर से विनोद चमोली, रायपुर से उमेश शर्मा काऊ को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे लिए 70 सीटों वाले उत्तराखंड में एक चरण में चुनाव होगा। उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव करवाया जाएगा। यहां एक ही चरण में चुनाव होगा। दिवंगत जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले उन्होंने बुधवार की सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से दिल्ली में मुलाकात की थी। जिसके बाद शाम को वह पार्टी में शामिल हो गए थे। सूत्रों से खबर है कि विजय रावत (Vijay Rawat) डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।