इस इलेक्ट्रिक कार के फैन हुए ग्राहक, 13 हजार से ज्यादा ने खरीदी

इस इलेक्ट्रिक कार के फैन हुए ग्राहक, 13 हजार से ज्यादा ने खरीदी

नई दिल्ली। Tata Nexon EV भारत में इलेक्ट्रिक कार खरीदारों की पहली पसंद बन गई है। इसके तेज़ी से साथ लोकप्रिय होने का उदाहरण इसकी सेल से लगाया जा सकता है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जानकारी दी है कि दो साल पहले इस इलेक्ट्रिक कार (Electric car) के लॉन्च के बाद से अब तक भारत में नेक्सॉन ईवी की 13,500 से अधिक यूनिट्स बेच दी गई हैं। Nexon EV वर्तमान में भारत में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसकी सबसे बड़ी यूएसपी (खासियत) 312 किलोमीटर की इसकी सिंगल चार्ज रेंज है। इसके अलावा पावर के मामले में भी यह अपने सेगमेंट की नॉन-इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देती है।

 

बता दे की Tata Motors ने अपने ट्विटर हैंडल पर सेल्स के मामले में एक नया माइलस्टोन खड़ा करने की घोषणा की है। कंपनी ने जानकारी दी है कि भारत में लॉन्च होने के बाद से अब तक, Nexon EV इलेक्ट्रिक कार की 13,500 यूनिट बेची जा चुकी है। पिछले साल अक्टूबर में, टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि कंपनी ने भारत में 10,000 से अधिक ईवी बेची है। कार निर्माता वर्तमान में देश में फोर-व्हीलर इलेक्ट्रिक व्हीकल (Four-wheeler electric vehicle) मार्केट में लीड कर रहा है।

शायद यही कारण है कि कंपनी अब कथित तौर पर इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार का एक नया फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इस अपकमिंग नेक्सॉन ईवी वर्ज़न (upcoming Tata Nexon EV facelift version) के लॉन्च का दावा हो चुका है। इसके इस साल लॉन्च होने की संभावना है। उम्मीद की जा रही है कि डिज़ॉइन के साथ-साथ इसके बैटरी पैक में भी बदलाव हो सकते हैं। Tata Nexon EV को भारत में इस कदर पसंद करने के पीछे कार की जबरदस्त रेंज मानी जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए, कंपनी आने वाली इलेक्ट्रिक कारों की रेंज को और बढ़ाने पर विचार कर सकती है। एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नया मॉडल 40kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है, जिसकी रेंज 400 km के आसपास होगी।

Spread the love