• August 17, 2022

लंबे समय से परेशान कर रही है सूखी खांसी, अपनाये ये टिप्स

लंबे समय से परेशान कर रही है सूखी खांसी, अपनाये ये टिप्स

इंटरनेट डेस्क। बदलते मौसम शरीर में कई परेशानियां होने लगती है जिसमे सबसे ज्यादा लोगों को सूखी खांसी और जुकाम लोगों को परेशान करने लगता है। जिसकी वजह से कई बार व्यक्ति के पूरे पेट और पसलियों में खांसते-खांसते दर्द होने लगता है। पुरे दिन परेशान रहते है काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में अगर आप लंबे समय से सूखी खांसी से परेशान हैं तो ये कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर सूखी खांसी में राहत पा सकते हैं।

सूखी खांसी के लिए घरेलू उपचार

शहद

जानकारी के अनुसार बता दे की सूखी खांसी में शहद रामबाण इलाज है। यह न सिर्फ गले की खराश को दूर करता है बल्कि गले के इंफेक्शन को भी ठीक कर देता है। इसके लिए 2 चम्मच शहद को आधे गिलास गुनगुने पानी में मिलाएं और पिएं।

गर्म पानी में शहद

बता दे की सूखी खांसी के उपचार के लिए दो चम्मच शहद को आधे गिलास हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी लें। नियमित शहद के सेवन से आपको सूखी खांसी में आराम महसूस होगा।

अदरक और नमक

बता दे की अदरक से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है। इसके लिए अदरक की एक गांठ को कूटकर उसमें एक चुटकी नमक मिला लें और दाढ़ के नीचे दबा लें। उसका रस धीरे-धीरे मुंह के अंदर जाने दें। 5 मिनट तक उसे मुंह में रखें और फिर कुल्ला कर लें। फायदा होगा।

 

 516 total views,  6 views today

Spread the love