- May 24, 2023
Food Recipe: स्नैक्स में जरूर ट्राई करें स्वादिष्ट और पौष्टिक पनीर कुरकुरे, जानिए आसान रेसिपी !

आप सभी अच्छी तरह जानते होंगे कि पनीर एक डेहरी प्रोडक्ट है जिसमें प्रोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर वही नॉनवेज माना जाता है इसीलिए पनीर से बनी सभी डिश हर किसी को बहुत पसंद आती है। आमतौर पर देखा जाता है कि अधिकतर घरों में पनीर से मटर पनीर, शाही पनीर, कढ़ाई पनीर, पनीर टिक्का या पनीर के पराठे बनाकर खाए जाते है। लेकिन क्या आपने कभी पनीर से कुरकुरे बनाकर इनका स्वाद लिया है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पड़े क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको बताएंगे पनीर के कुरकुरे बनाने की आसान रेसिपी के बारे में। यह पनीर कुरकुरे बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटे होने के साथ-साथ क्रंची भी होते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं पनीर कुरकुरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने की आसान रेसिपी –
* पनीर कुरकुरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :
1. पनीर – 200 ग्राम
2. चावल का आटा – आधा कप
3. अरारोट का आटा – 3 चम्मच
4. धनिया पाउडर – आधा चम्मच
5. लाल मिर्च – 1 चम्मच
6. चाट मसाला – आधा चम्मच
7. ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कटोरी
8. दही – 1 कटोरी
9. स्वादानुसार नमक
10. तलने के लिए तेल
* पनीर कुरकुरे बनाने की आसान रेसिपी :
1. स्नैक्स के लिए पनीर कुरकुरे को बनाने के लिए आप सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह धो लें।
2. इसके बाद आप इसको कुरकुरे के आकार में काटकर एक प्लेट में रख लें।
3. अब आप एक बाउल में चावल का आटा, अरारोट का आटा और धनिया पाउडर डालें।
4. इसके बाद आप इसमें बाकी के मसाले और दही मिलाकर एक बैटर बना लें।
5. अब आप बैटर में कटे हुए पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह से लपेट लें।
6. इसके बाद अब आप पनीर के टुकड़ों को ब्रेड क्रम्ब्स से अच्छी तरह से कोट कर लें।
7. अब आप एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म कर लें।
8. इसके बाद आप इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
9. इस तरह से आपके पनीर के चटपटे कुरकुरे बनकर तैयार हो चुके हैं।
10. अब आप इनको गर्मागर्म चाय, सॉस या हरा धनिया की चटनी के साथ सर्व करें।
156 total views, 4 views today