Food Recipe: घर पर बिना सांचे के बनाए बेसन सेव नमकीन, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: घर पर बिना सांचे के बनाए बेसन सेव नमकीन, जानिए आसान रेसिपी !

इंटरनेट डेस्क। बेसन की सेव नमकीन से हम सब अच्छी तरह वाकिफ है और इस नमकीन से हमारे बचपन की यादें भी जुड़ी हुई होगी। पहले के समय में यह नमकीन हर दुकान पर ₹5 में आसानी से मिल जाती थी। इस नमकीन का सेवन चाय के साथ खूब किया जाता था। इस नमकीन को सांचे की मदद से तैयार किया जाता था। इस बेसन सेव नमकीन को आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। आप चाहे तो ऐसे घर पर बिना मशीन और सांचे के भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं बेसन सेव नमकीन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

* बेसन सेव नमकीन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 2 कप बेसन
2. 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
3. चुटकी भर हींग
4. 1/2 चम्मच अजवाइन
5. 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
6. 1 कप पानी
7. तलने के लिए तेल
8. नमक स्वादानुसार

* नमकीन सेव बनाने का आसान तरीका :

1. बेसन की नमकीन सेव बनाने के लिए मेन इंग्रीडिएंट बेसन है और इसका आपका एक डो तैयार करना है।

2. इसके लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन छान लें और इसमें चुटकी भर नमक और हींग डालें। इसके बाद हल्डी पाउडर, बेकिंग सोडा और अजवाइन को हाथ से क्रश करके डालें।

3. इसके बाद अब सारी चीजों को आपस में मिला लें और इसके बाद इसमें तेल डालक इसे हाथों से ठीक ढंग से मिला लें।

4. इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक बहुत सॉफ्ट आटा गूंथकर तैयार करें। अपने हाथों में तेल लेकर इसे दोनों हाथों से मसल कर एक सही कंसिस्टेंसी वाला आटा तैयार करें।

5. अब एक कढ़ाही में तलने के तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो उसे धीमी आंच पर रखें।

6. तैयार आटे की लोइयां बना लें और एक ग्रेटर ले लें। अगर आप पतली सेव चाहते हैं तो ग्रेटर का पतला हिस्से का इस्तेमाल करें, मोटी सेव के लिए मोटा हिस्सा यूज करें। अब ग्रेटर पर भी हल्के हाथों से तेल लगाएं और उससे सेव को धीरे-धीरे तेल की कढ़ाही में ग्रेट करें।

7. हल्का भूरा होने तक सेव को फ्राई कर लें और इन्हें टिश्यू पेपर पर अलग निकालकर ठंडा कर लें।

8. बिना सांचे के आपकी सेव वाली नमकीन तैयार है। इसका आनंद आप चाय के साथ उठा सकते हैं।

 351 total views,  2 views today

Spread the love