• November 12, 2022

Food Recipe: 10 मिनट में घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट ढोकला, जानिए आसान रेसिपी !

Food Recipe: 10 मिनट में घर पर आसानी से बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट ढोकला, जानिए आसान रेसिपी !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि अधिकतर घरों में सुबह का ब्रेकफास्ट ब्रेड का सेवन किया जाता है। ब्रेड का इस्तेमाल करके कई सारी डिश तैयार की जा सकती है ब्रेड का सेवन आप नाश्ते के रूप में भी कर सकते हैं तो ब्रेड का सेवन आप शाम की चाय के साथ कई तरह के स्नैक्स तैयार करके भी कर सकते हैं। आपने ब्रेड से बने ब्रेड पकोड़े तो जरूर खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड से बना ढोकला खाया है अगर नहीं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख के माध्यम से आपको ब्रेड के के इस्तेमाल से ढोकला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे। आइए इस लेख के माध्यम से जानते है ब्रेड से ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और बनाने का आसान तरीका –

* ब्रेड है ढोकला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री :

1. 8- टुकड़े ब्रेड
2. 1 चम्मच- राई
3. चुटकी भर- हींग
4. 1 चम्मच-नमक
5. 5- हरी मिर्च
6. 1/4 कटोरी- दही
7. 1 चम्मच- टमाटर सॉस
8. 2- करी पत्ता
9. 1 छोटा चम्मच-चीनी
10. 1/4 चम्मच- हल्दी पाउडर
11. 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
12. 1/2 कप- पानी

* ब्रेड से ढोकला बनाने की आसान रेसिपी :

1. ब्रेड से ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकाल दें और एक साथ रखें और टुकड़ों में काट लें।

2. इसके बाद अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।

3. तेल गर्म होने के बाद इसमें चुटकी भर हींग, 1 चम्मच राई, 2 करी पत्ता डालें और 5 हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर ब्राउन होने तक पका लें।

4. अब इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर 2 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दें। फिर 1 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच हल्दी को कढ़ाही में डाल दें।

5. इसके बाद फिर इसमें 1 छोटा चम्मच चीनी और आधा कप पानी डालकर 3 मिनट तक ढककर ब्रेड को पका लें और जब यह सॉफ्ट हो जाएं तो गैस बंद कर दें।

6. अब आपका ढोकला तैयार है। अब एक प्लेट में दही और सॉस डालें और गरमा-गरम ढोकला सर्व करें।

 325 total views,  2 views today

Spread the love