• May 28, 2023

Health Care Tips: इन लोगों को नही करना चाहिए भूलकर भी लहसुन का सेवन, बढ़ सकती है समस्या !

Health Care Tips: इन लोगों को नही करना चाहिए भूलकर भी लहसुन का सेवन, बढ़ सकती है समस्या !

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि लहसुन का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन एक हर्ब है जो पूरी दुनिया में एक पॉवरफुल एंटी ऑक्सिडेंट(antioxidant) फूड के रूप में जाना जाता है। लहसुन में कई बीमारियों को दूर करने वाले गुण पाए जाते हैं। लहसुन का सेवन इतना फायदेमंद होने के बावजूद भी कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ बीमारियों से पीड़ित लोगों को लहसुन का सेवन करना नुकसान पहुंचा सकता है। आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं कि किन किन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं –

* डायबीटिज से पीड़ित लोग :

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करना इन लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज की समस्या से पीड़ित लोगों के द्वारा ज्यादा मात्रा में लहसुन का सेवन करने से उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है जिसकी वजह से उनको परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।

* हाल में हुई सर्जरी होने पर :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन लोगों की हाल ही में सर्जरी हुई हो ऐसे लोगों को लहसुन का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि लहसुन को नेचुरल ब्लड थिनर कहा जाता है या नहीं इसका सेवन हमारे खून को पतला करने का काम करता है ऐसे में जिन लोगों का हाल ही में किसी भी तरह का ऑपरेशन हुआ है उन लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

* लीवर से जुड़ी समस्या से पीड़ित लोग :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जिन लोगों को लीवर, आंत और पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है उन लोगों को लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए और अगर लहसुन का सेवन कर भी रहे हैं तो बिल्कुल कम मात्रा में करें ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप लिवर की बीमारी से पीड़ित है तो लीवर को ठीक करने के लिए ली जाने वाली दवाइयों से लहसुन में पाए जाने वाले कुछ तत्व रिजेक्ट कर जाते हैं जिसकी वजह से समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए लीवर की समस्या से पीड़ित लोग लहसुन का सेवन करने से बचें।

 262 total views,  2 views today

Spread the love