• April 18, 2023

Health Care Tips: ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन करने से फायदे की जगह हो सकते हैं कई नुकसान !

Health Care Tips: ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन करने से फायदे की जगह हो सकते हैं कई नुकसान !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि खाने का स्वाद बढ़ाना हो या फिर वजन कम करना हो तो लोग इसके लिए जीरे का सेवन करते हैं क्योंकि जीरे का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं जीरे में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं इस में पाए जाने वाले पोषक तत्व में विटामिन ई, ए, आयरन,कॉपर जैसे मिनरल्स आदि शामिल है। यह सभी पोषक तत्व हमारी बॉडी को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद होने के बावजूद भी कहीं बाहर जीरे का सेवन आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। आज के समय में देखा जाता है कि अधिकतर लोग अपना बढ़ता हुआ वजन कम करने के लिए जीरे का पानी का सेवन करते हैं लेकिन आपको बता दें कि जीरा आपको फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान भी दे सकता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन करने से आपको किन किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है –

* हो सकती है सीने में जलन की समस्या :

पेट में गैस की समस्या होने पर जीरे का सेवन फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप जीरे का सेवन ज्यादा मात्रा में पढ़ते हैं तो आपके सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है ऐसा इसलिए क्योंकि जीरा बहुत ही तेजी से गैस्ट्रोइंटसटाइनल ट्रैक्ट से गैल की समस्या दूर करता है। और इसी की वजह से सीने में जलन की समस्या हो सकती है इसलिए जीरे का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से बचें।

* उल्टी की समस्या :

ज्यादा मात्रा में जीरे का पानी का सेवन करने से आपको मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है इसके अलावा ज्यादा मात्रा में जी रहे हैं का इस्तेमाल करने की वजह से उल्टी की समस्या भी हो सकती है इसलिए हमेशा जीरे का सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

* लिवर डैमेज की समस्या :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जिले में पाए जाने वाला तेल आपके लीवर को नुकसान पहुंचा सकता है और ऐसे में आप अगर ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन करते हैं तो आपकी किडनी या लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए जीरे का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

* ज्यादा ब्लीडिंग :

महिलाओं को ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जीरे का सेवन करने से महिलाओं के मासिक धर्म में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर महिलाएं मासिक धर्म के दौरान जीरे का सेवन करते हैं तो उनको ज्यादा मात्रा में ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इसीलिए महिलाओं को ज्यादा मात्रा में जीरे का सेवन नहीं करना चाहिए और खासकर मासिक धर्म के समय तो बिल्कुल भी नहीं।

 196 total views,  2 views today

Spread the love