• March 11, 2023

Health Care Tips: इन चीजों के सेवन से कम होने लगता है हड्डियों में कैल्शियम, पूरा शरीर हो जाता है कमजोर !

Health Care Tips: इन चीजों के सेवन से कम होने लगता है हड्डियों में कैल्शियम, पूरा शरीर हो जाता है कमजोर !

मजबूत बॉडी के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि हेल्दी चीजों का सेवन ना किया जाए और हड्डियों का ध्यान ना रखा जाए तो हड्डियों से जुड़ी कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। जिसमे बोन डेंसिटी का कम होना, बोन इंफेक्शन, ऑस्टियोपोरोसिस, ऑस्टियोनेक्रोसिस, हड्डियों का कैंसर, रिकेट्स और ऑस्टियोमलेशिया आदि शामिल है। और कुछ बीमारियां जेनेटिक भी होती है इनसे बचना बहुत मुश्किल होता है और कई बार हमारी खुद की लापरवाही और गलतियों की वजह से भी हमारी हड्डियों को नुकसान होने लगता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि कुछ चीजें ऐसी होती है जिनका सेवन करने से हमारी हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व कैल्शियम की कमी होने लगती है इसलिए इन चीजों के सेवन से दूर रहना चाहिए। आइए जानते है इन चीजों के बारे में विस्तार से –

* चाय कॉफी का ना करें सेवन :

आपने देखा होगा कि हमारे भारत देश में चाय और कॉफी पीने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है और हम में से अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत भी इसी से करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में कैफीन की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है जिसकी वजह से हमारी हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है। इसलिए इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

* सीमित मात्रा में प्रेम मीठी चीजों का सेवन :

मीठी चीजें अधिकतर लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और मीठी चीजों का सेवन हर किसी को पसंद भी आता है अधिकतर लोग सोचते हैं कि मीठी चीजों का सेवन करने से केवल डायबिटीज का खतरा रहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि मीठी चीजों का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत नुकसानदायक होता है इसलिए इनका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें।

* नमकीन चीजों का सेवन :

सोडियम का सेवन हमारी हड्डियों के लिए नुकसानदायक होता है इसके वजह से हड्डियों से जुड़ी बीमारी ओस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है इसके वजह से हड्डियां पतली और कमजोर होने लगते हैं जिसकी वजह से हड्डियों में फैक्चर होने की आशंका बढ़ जाती है इसलिए चिप्स, फ्रेंच फ्राइस जैसी चीजों के सेवन से दूर रहे।

* शराब का सेवन :

इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि शराब का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है और शराब कहीं बीमारियों की जड़ भी होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि शराब का सेवन हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत नुकसानदायक होता है इसका सेवन करने की वजह से हड्डियों का विकास रुक जाता है और बोन डेंसिटी भी कम होने लगती है जिसकी वजह से हड्डियों में फैक्चर होने का खतरा बढ़ जाता है।

 172 total views,  2 views today

Spread the love