• November 1, 2022

Health Care Tips: अपने डाइट में घी को जरूर करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे !

Health Care Tips: अपने डाइट में घी को जरूर करें शामिल, मिलेंगे कई फायदे !

घी का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। भारतीय व्यंजनों में घी इनका स्वाद और बढ़ा देता है। घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। घी में विटामिंस के अलावा कैल्शियम मिनरल्स पोटेशियम को फास्फोरस जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्व के अलावा घी में ओमेगा-3 और ओमेगा 9 भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व की वजह से सभी लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि का इस्तेमाल कितनी मात्रा में करना चाहिए और इस से क्या-क्या फायदे मिलते हैं –

* घी का सेवन कितने मात्रा में करें :

हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि स्वच्छ और फिट रहने के लिए किसी भी चीज का सेवन एक सीमित मात्रा में करना चाहिए उसी तरह उनकी का सेवन करने के लिए भी हमें सही मात्रा का पता होना चाहिए। घी का इस्तेमाल हमारे खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ हमारे शरीर के लिए हेल्दी भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाने में जी की मात्रा ज्यादा भी नहीं होनी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार आपको नाश्ता करने से आधे घंटे पहले एक चम्मच घी का सेवन आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों के मौसम में एक चम्मच घी का सेवन आप हेल्दी रहने के लिए कर सकते हैं आप पूरे दिन में दो से तीन चम्मच घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

* घी का सेवन वजन कम करने में करें मदद :

कई लोग मानते हैं कि घी का सेवन करने से वजन बढ़ने लगता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि में पाए जाने वाले पोषक तत्व हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेजी से पोस्ट करने में मदद करते हैं। बताया जाता है कि जो लोग अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं उन लोगों को नियमित रूप से एक चम्मच घी का सेवन करना चाहिए घी का सेवन करने से आपकी याददाश्त सुधारने में भी मदद मिलती है।

* घी का सेवन खांसी में होता है फायदेमंद :

विकास एवं खांसी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है आयुर्वेद में घी को दवाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है घी के सेवन से हमारे खांसी और बलगम की समस्या ठीक होती। घी का सेवन करने से आंतों में आने वाली सूजन कम होती है और हमारी आते भी स्वस्थ रहती है। इनके अलावा घी का सेवन हमारी त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

 323 total views,  2 views today

Spread the love