Health Care Tips: इन बीमारीयों से पीड़ित लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए शकरकंद का सेवन !

Health Care Tips: इन बीमारीयों से पीड़ित लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए शकरकंद का सेवन !

आपने देखा होगा कि सर्दियों के मौसम में बाजार में शकरकंद की खपत बढ़ने लगती है यह फल हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं शकरकंद में पाए जाने वाले पोषक तत्व में विटामिन, पोटेशियम ,आयरन ,मैग्नीशियम, प्रोटीन आदि कई शामिल है। शकरकंद का सेवन मोटापे और सांस से संबंधित तथा पेट के अल्सर जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि शकरकंद का उबालकर सेवन करने से हमारी सेहत पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इतना फायदेमंद होने के बावजूद भी कुछ लोगों को शकरकंद का सेवन करने से मना किया जाता है आइए इस लेख के माध्यम से आपको बताते हैं किन किन समस्याओं से पीड़ित लोगों को शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए वरना इनको फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइए जानते है –

* हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि किडनी स्टोन की समस्या से पीड़ित व्यक्ति को शकरकंद के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि शकरकंद में ऑक्सालेट काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है जो किडनी स्टोन की समस्या को और ज्यादा बढ़ा सकता है क्योंकि इसमें पाया जाने वाला ऑक्सालेट स्टोन के ऊपर जमा होने लगता है और परेशानी ज्यादा होने लगती है।

* हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा बताया जाता है कि शुगर की समस्या से पीड़ित लोगों को भी शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि शकरकंद का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। आपको इस बात को जानकर हैरानी होगी कि भारत देश में लगभग 7 करोड लोग शुगर की समस्या से पीड़ित है। शुगर की समस्या से पीड़ित लोग इसका खास ध्यान रखें।

* बताया जाता है कि दिल से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को शकरकंद का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि शकरकंद में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और इसकी वजह से इन लोगों में हाइपरक्लेमिया का खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

* अगर आप पेट से जुड़ी किसी समस्या से परेशान है तब भी आपको शकरकंद के सेवन से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि पेट की समस्याओं से पीड़ित लोगों को शकरकंद का सेवन करने से पेट में दर्द और दस्त तथा सूजन की समस्या हो सकती है।

 194 total views,  2 views today

Spread the love