• March 12, 2023

Health Care Tips: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का करें सेवन, नहीं पड़ेगी दवाई लेने की जरूरत !

Health Care Tips: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का करें सेवन, नहीं पड़ेगी दवाई लेने की जरूरत !

वर्तमान समय में देखा जाता है कि अधिकतर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं इस समस्या का सबसे मुख्य कारण लोगों की दिनोंदिन बिगड़ती लाइफस्टाइल और खराब खानपान की आदतें होती है। देखा जाता है कि आज के समय में लोग घर के हेल्दी खाने की बजाय बाहर का फास्ट फूड और जंक फूड खाना पसंद करते हैं और इस खाने की वजह से हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगते हैं और यह बढ़ता हुआ कोलेस्ट्रॉल हमारी धमनियों में रुकावट पैदा करता है इसकी वजह से ब्लड को पूरी बॉडी में संचालित होने के लिए प्रेशर लगाना पड़ता है और इसी को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कहते हैं इस समस्या से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नेचुरल चीजों का सेवन करके भी इस समस्या को कंट्रोल किया जा सकता है और आपको दवाई लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते है इन चीजों के बारे में –

* आंवले का रस का सेवन :

आंवले के रस का सेवन हमारी पूर्ण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यदि आप नियमित रूप से 1 बड़े चम्मच ताजे आंवले के रस को पानी में मिलाकर सेवन करते हैं तो आपको ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

* प्याज का रस :

नियमित रूप से प्याज के रस का सेवन करने से हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल का स्तर ठीक रहता है प्याज का रस का सेवन हमारे बालों से लेकर ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है इसलिए आप को नियमित रूप से प्याज के रस का सेवन करना चाहिए।

* अंगूर का करे सेवन :

स्वाद से भरपूर खट्टे मीठे अंगूर का सेवन हमारी सेहत को कई फायदे देता है लेकिन क्या आप जानते हैं की ओर से हृदय की गति बेहतर होती है और किसी भी प्रकार के दर्द में भी आराम मिलता है। और इसी के साथ नियमित रूप से खट्टे और स्वादिष्ट फल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

* अनार का सेवन भी है फायदेमंद :

हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा भी नियमित रूप से अनार का सेवन करने की सलाह सभी को दी जाती है पेट अनार का सेवन शरीर में हृदय रोग को दूर रखने और उन से बचाए रखने के लिए कारगर माना जाता है यदि आपको भी हाई बीपी की समस्या है तो आप को नियमित रूप से अनार का सेवन करना चाहिए इसके सेवन से हाई बीपी को कंट्रोल किया जा सकता है।

* सेब का करें सेवन :

आपने देखा होगा कि मौसमी फल और सब्जियों का सेवन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हमारी बॉडी के संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी है इसलिए यदि आप नियमित रूप से रोजाना एक सेब का सेवन करते हैं तो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

 170 total views,  2 views today

Spread the love