• September 17, 2022

आखिरकार सुहाना खान से उनकी हमशक्ल ने की मुलाकात, देखें तस्वीरें

आखिरकार सुहाना खान से उनकी हमशक्ल ने की मुलाकात, देखें तस्वीरें

इंटरनेट डेस्क। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के डेब्यू का सभी को इंतजार है। सुहाना खान (Suhana Khan) जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी। अपनी एंट्री से पहले ही वह हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। कभी उनका फैशन सेंस चर्चा में रहता है तो कभी हॉलीडे फोटोज वायरल होती हैं। सुहाना खान (Suhana Khan) इस वक्त दुबई में हैं जहां उनके साथ उनकी मां गौरी खान भी हैं। इसके अलावा सुहाना खान (Suhana Khan) की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) भी दुबई में हैं। दुबई रवाना होने के वक्त की उनकी तस्वीरें सामने आई थीं। अब सुहाना खान (Suhana Khan) की मुलाकात वहां उनकी हमशक्ल बरीहा से हुई है।

बरीहा की तस्वीरें पहले भी वायरल होती रही हैं। यूजर्स उन्हें सुहाना खान (Suhana Khan) की हमशक्ल कहते हैं। उनके नैन नक्श एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते हैं। बरीहा और सुहाना खान (Suhana Khan) किसी रेस्टोरेंट में नजर आ रही हैं। फोटो को शेयर करते हुए बरीहा ने कैप्शन में लिखा, ‘आखिरकार मैं अपनी हमशक्ल सुहाना खान से मिली। उन सभी के लिए जो मुझे डीएम में उसकी तस्वीरें भेजते रहते हैं।

पोस्ट पर कई यूजर्स ने बरीहा को सुहाना खान (Suhana Khan) से ज्यादा खूबसूरत बताया। एक ने लिखा,ईमानदारी से कहूं तो आप मुझे ज्यादा प्रिटी लगीं एक अन्य ने लिखा,किसी भी एंगल से नहीं, आप ज्यादा खूबसूरत हैं।‘ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘आप उनकी कहीं प्यारी लग रही हैं। बरीहा पाकिस्तान की रहने वाली हैं। वह सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं। उनका एक बच्चा भी है। सोशल मीडिया पर बरीहा को 26 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

 298 total views,  2 views today

Spread the love