• October 17, 2022

IND vs AUS Warm-Up Match T20 World Cup 2022: केएल राहुल ने लगाया ‘हेलिकॉप्टर’ शॉट

IND vs AUS Warm-Up Match T20 World Cup 2022: केएल राहुल ने  लगाया ‘हेलिकॉप्टर’ शॉट

इंटरनेट डेस्क। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 (ICC T20 World Cup 2022) से ठीक पहले टीम इंडिया के उप-कप्तान और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) की फॉर्म में वापसी भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अभी भी फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं, जो चिंता का कारण बना हुआ है। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) में आग गाबा मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है। केएल राहुल (KL Rahul) भारत की ओर से बेस्ट स्कोरर रहे और उन्होंने 33 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। केएल राहुल (KL Rahul) ने इस पारी के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की याद दिला दी, जब उन्होंने हेलिकॉप्टर शॉट से छक्का बटोरा।


केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी पारी के दौरान छह चौके और तीन छक्के लगाए। भारत की ओर से दूसरे बेस्ट स्कोरर रहे सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) । सूर्या ने 33 गेंदों पर 50 रन ठोके। भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाए। केएल राहुल ने अपनी पारी के तीन छक्कों में से दो तो पैट कमिंस (Pat Cummins) की गेंद पर लगाए। यह शॉट उन्होंने 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर लगाया।

केएल राहुल (KL Rahul) ने ऑस्ट्रेलिया आने से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भी बढ़िया बल्लेबाजी की थी। उन्होंने लगातार दो मैचों में पचासा ठोके थे। वहीं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केएल राहुल (KL Rahul) ने 74 रन ठोके थे। राहुल जिस तरह की लय में अगर उसे बरकरार रखते हैं, तो यह टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में बड़ा प्लस पॉइंट होगा।

 363 total views,  2 views today

Spread the love